Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Andikachar school does not have English-Sanskrit teachers | अंडीकछार स्कूल में नहीं हैं इंग्लिश-संस्कृत के शिक्षक: 59 छात्र पढ़ाई से वंचित, अक्टूबर तक पढ़ाई शुरू नहीं, परिजन सीएम से करेंगे शिकायत – Korba News
Breaking News

Andikachar school does not have English-Sanskrit teachers | अंडीकछार स्कूल में नहीं हैं इंग्लिश-संस्कृत के शिक्षक: 59 छात्र पढ़ाई से वंचित, अक्टूबर तक पढ़ाई शुरू नहीं, परिजन सीएम से करेंगे शिकायत – Korba News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a48bb3f0 5334 40ff a18f ef4c61a1dc01 1760086210
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के पाली विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के 59 बच्चों को अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। अक्टूबर माह शुरू होने के बावजूद इन महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे

.

यह मामला कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के अंडीकछार गांव का है, जहां अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षकों की कमी के कारण ये बच्चे अंग्रेजी और संस्कृत जैसे विषयों की पढ़ाई से वंचित हैं।

ग्राम पंचायत के उप सरपंच उमेश श्रीवास ने शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि दो विषयों के शिक्षक न होने से गांव के बच्चे इन महत्वपूर्ण विषयों में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मांग करने की बात कही है।

20c896fb 48d1 49d4 b517 36a0addcdfaa 1760086263

पूर्व माध्यमिक शाला में अंग्रेजी और संस्कृत शिक्षक नहीं

स्कूल के प्रधान पाठक जयप्रकाश सूर्यवंशी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला में तीन शिक्षक पदस्थ हैं, जो हिंदी, गणित और विज्ञान पढ़ाते हैं। स्कूल में अंग्रेजी और संस्कृत विषय के शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने इस संबंध में विभागीय खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की मांग की है और फिलहाल अपने स्तर पर बच्चों को पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने पुष्टि की कि जनपद पंचायत पाली के पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में तीन शिक्षक हैं और अंग्रेजी तथा संस्कृत विषय के शिक्षक नहीं होने की जानकारी उन्हें दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पिछले वर्ष मानदेय पर एक शिक्षक रखा गया था, और वर्तमान में युक्तियुक्तकरण के तहत दो शिक्षक दिए गए हैं, जबकि माध्यमिक शाला में तीन शिक्षकों का प्रावधान है।

पालकों का कहना है कि इंग्लिश और संस्कृत के शिक्षक न होने से बच्चे इन विषयों में कमजोर हो रहे हैं और उनकी रुचि भी कम हो रही है। वे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण

April 26, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कम इंपोर्टेंस मिलने पर मर्डर, 50 लाख लेकर भागा ड्राइवर, पैसे नहीं देने पर समाज ने नाता तोड़ा, जल संकट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068823
Views Today : 88
Views Last 7 days : 1040
Views Last 30 days : 4196
Total views : 89805
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.