जांजगीर | सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति की अंतिम तिथियां बढ़ा दी गई हैं। अब संस्थाएं 19 अप्रैल तक प्रस्ताव लॉक कर सकेंगी, 21 अप्रैल तक स्वीकृति आदेश जारी होगा, जबकि 23 अप्रैल तक भुगतान के लिए प्रस्ताव राज्य कार्यालय भेजे जाएंगे। पात्रता के तहत एससी-एसटी के लिए आय सीमा 2.50 लाख और ओबीसी के लिए 1 लाख रुपए निर्धारित है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा।
Author: admin
लाटाबोड़ | ग्राम लाटाबोड़ निवासी 62 वर्षीय शंकरलाल साहू की एक दर्दनाक हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को लकड़ी काटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। शंकरलाल साहू श्मशान घाट में लकड़ी काटने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक लकड़ी उछलकर उनके सीने और गले पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। निजी अस्पताल मंें उनका इलाज कराया जा रहा था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेशभर में 774 सड़कों का शिलान्यास और कार्यारंभ किया। लगभग 2426.875 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण पर 225.44 करोड़ रुपए की लागत आएगी।.इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश की 781 ग्रामीण बसाहटों को बारहमासी सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण जीवन में व्यापक परिवर्तन आने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्रामीण भारत की…
विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस में रायपुर पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज की है। अर्जिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। परिजनों के आरोप के अनुसार मानसिक प्रताड़ना के कारण ही विंग कमांडर ने आत्महत्या की थी।.मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 10-11 मार्च 2026 की रात विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने सुसाइड किया था। उनकी लाश सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। विपुल ने 2014 में अर्जिता से लव मैरिज की थी।जांच के…
जांजगीर | नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का 11वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन के सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद अराध्या अघरिया और काव्या खंडेलिया ने कत्थक नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना पेश की। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर साल 2025 की विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदकों के साथ जोनल व स्टेट टॉपर मेडल…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में घायल 1 और मजदूर ने दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले किस्मत अली रायपुर के निजी अस्पताल में एडमिट थे, जिनकी मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 15 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना के बाद वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्रबंधन समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है। घटना के 24 घंटे बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की थी।…
भास्कर न्यूज | जेवरा भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो-बस्ती चलो, अभियान के तहत बेमेतरा ग्रामीण मंडल के ग्राम चोरभट्ठी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान प्रभारी प्रबल सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।…
भास्कर न्यूज | बालोद जिले में जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना के प्रथम चरण के तहत 30 अप्रैल तक स्व-गणना के प्रचार-प्रसार की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान इच्छुक परिवार ऑनलाइन पोर्टल https:// se.census.go v.in/ पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। हालांकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं। यदि कोई परिवार स्वयं जानकारी दर्ज नहीं…
भास्कर न्यूज | जांजगीर अकलतरा के समीप स्थित तरौद गांव की पुरानी बस्ती में 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 10 अप्रैल को विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। जिसका समापन 16 अप्रैल को हवन महायज्ञ और आरती के साथ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिवार के सदस्य पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा, जहां वेद मंत्रों और “ॐ त्रयम्बकं यजामहे…” के निरंतर जाप से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस जाप का उद्देश्य…
अविभाजित राजनांदगांव उच्च शिक्षा का निम्न स्तर देखने मिल रहा है। आनन-फानन में यहां कुछ गांवों में कॉलेजों की स्वीकृति तो दी गई लेकिन वर्षों बाद भी कॉलेज को अपनी छत का इंतजार है। ऐसे नवीन महाविद्यालयों में अब तक उनकी खुद की बिल्डिंग तक नहीं बन पाई है। कुल मिलाकर बदहाली के बीच उच्च शिक्षा की पढ़ाई की रस्म अदायगी चल रही है। दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में कुछ ऐसे ही कॉलेजों का जायजा लिया गया। इसमें पता चला कि मिडिल स्कूलों के भवन में कॉलेज की कक्षाएं लग रही हैं। एक कॉलेज का प्रबंधन और पूरा स्टाफ…