जांजगीर | सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति की अंतिम तिथियां बढ़ा दी गई हैं। अब संस्थाएं 19 अप्रैल तक प्रस्ताव लॉक कर सकेंगी, 21 अप्रैल तक स्वीकृति आदेश जारी होगा, जबकि 23 अप्रैल तक भुगतान के लिए प्रस्ताव राज्य कार्यालय भेजे जाएंगे। पात्रता के तहत एससी-एसटी के लिए आय सीमा 2.50 लाख और ओबीसी के लिए 1 लाख रुपए निर्धारित है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा।
<
