जांजगीर | नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का 11वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन के सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद अराध्या अघरिया और काव्या खंडेलिया ने कत्थक नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना पेश की। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर साल 2025 की विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदकों के साथ जोनल व स्टेट टॉपर मेडल प्रदान किए गए। वहीं, प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने विद्यालय की सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकगणों और विश्वास जताने वाले अभिभावकों को दिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, निदेशक पुष्कर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निखिल अग्रवाल सहित स्टाफ उपस्थित था।
<
