लाटाबोड़ | ग्राम लाटाबोड़ निवासी 62 वर्षीय शंकरलाल साहू की एक दर्दनाक हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को लकड़ी काटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। शंकरलाल साहू श्मशान घाट में लकड़ी काटने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक लकड़ी उछलकर उनके सीने और गले पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। निजी अस्पताल मंें उनका इलाज कराया जा रहा था।
<
