भास्कर न्यूज | जांजगीर अकलतरा के समीप स्थित तरौद गांव की पुरानी बस्ती में 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 10 अप्रैल को विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। जिसका समापन 16 अप्रैल को हवन महायज्ञ और आरती के साथ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिवार के सदस्य पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा, जहां वेद मंत्रों और “ॐ त्रयम्बकं यजामहे…” के निरंतर जाप से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस जाप का उद्देश्य परिवार एवं ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करना था।
<
