सरगुजा में दशहरा के अवसर 85 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के साथ 60-60 फुट के मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पीजी कॉलेज मैदान में पुतलों को कलाकार अंतिम रूप देने में लगे हैं। दशहरा के अवसर पर स्थानीय राम मंदिर से शोभ
.
सरगुजा में दशहरा के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कालेज मैदान में रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इसके लिए जिला प्रशासन, सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक सेवा समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। रावण के 65 फुट के पुतले को तैयार किया जा रहा है। वहीं कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। पिछले 20 सालों से पुतला तैयार करने वाले जावेद खान की टीम पुतलों को अंतिम रूप दे रही है।

कलाकार दे रहे पुतले को अंतिम रूप
शोभायात्रा के बाद पुतला दहन दशहरा के अवसर पर सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक सेवा समिति द्वारा श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेगी, जहां शाम को पुतला दहन का आयोजन किया जाएगा।
दशहरा में हजारों लोगों की भीड़ के मद्देनजर पीजी कॉलेज में तैयारी की जा रही है। स्टेज सजाने के अलावे यहां बेरिकेडिंग की गई है। पार्किंग के लिए भी स्थल तय किए गए हैं।
कई मार्ग होंगे बंद, पार्किंग के लिए 10 स्थल
दशहरा पर्व के दौरान भारी वाहनों हेतु अंबिकापुर शहर में दोपहर 03.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक नो एंट्री रहेगी।

पार्किंग के लिए स्थल तय
मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग साईं मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड, बस स्टैंड होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
गढ़वा रोड, प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चाँदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैंड की ओर से होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
रायगढ़ रोड, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड होते हुए भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा डळ रोड की ओर से होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
दशहरा के लिए 10 पार्किंग स्थल औद्योगिक रोड- VVIP पास धारियों के लिए पार्किंग कॉलेज गेट- ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल । डाइट/पटवारी प्रशिक्षण मैदान- आकाशवाणी चौक से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल। बनारस रोड दुबे प्लाट-बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल द्य नवापारा चर्च मैदान- आकाशवाणी चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल। सर्कस मैदान- अम्बेडकर चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल । इसके अलावे पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, राजमोहिनी देवी भवन परिसर एवं मैदान, किसान राइस मिल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
<
