जगद्गुरु रामभद्राचार्य बुधवार को अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे। वे कोरबा में रामकथा समाप्त कर चित्रकूट धाम लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले कोटमी में शिष्यों से मुलाकात की और फिर पेंड्रा पहुंचे। बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के स
.
जानकारी के मुताबिक, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पेंड्रा में होने जा रहा है। यह सात दिवसीय कथा 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी। इस दौरान भक्तजन प्रतिदिन कथा श्रवण कर भक्ति, ज्ञान और आनंद का लाभ उठा सकेंगे।

कथा को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि रामानंदाचार्य 22 भाषाएं बोल सकते हैं। 90 से अधिक पुस्तकें और 50 शोधपत्र लिख चुके हैं, जिनमें संस्कृत महाकाव्य और दार्शनिक ग्रंथ प्रमुख हैं।

<
