![]()
कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए हैं और सरकार गोवंश की तस्करी
.
मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गायों की तस्करी शुरू हो गई है। गाय दूसरे राज्य में भेजे जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि गौठान योजना बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गोवंश एक समस्या बन गए, जिसके बाद सरकार ने अघोषित रूप से गोवंश की तस्करी को बढ़ावा देना शुरू कर दिया।
कांग्रेस ने दिया जांच का हवाला
कांग्रेस नेता ने अलग-अलग समाचार माध्यमों और अपनी जांच का हवाला देते हुए बताया कि पौने दो साल में 850 से अधिक गायें सड़कों पर कुचलकर मारी गईं, जबकि 1200 से अधिक गायें चारे-पानी के अभाव में भूख से मर गईं। इसके अलावा, 200 से अधिक गायों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया।
2023 में लगभग 14 लाख गोवंश होने का दावा
मरकाम ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के समय 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का 10,800 गौठानों में व्यवस्थापन होता था और उनके चारे-पानी की व्यवस्था की जाती थी।
इन योजनाओं के बंद होने के परिणामस्वरूप, चारे-पानी के अभाव और खुले में घूमने के कारण बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौतें हो रही हैं।
मामलों की जांच के लिए बनी 6 कमेटियां
मोहन मरकाम ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने गायों की मौत के मामलों की जांच के लिए अब तक 6 कमेटियां बनाई हैं। इन कमेटियों की रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से एकत्रित की गई जानकारी चौंकाने वाली है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या में 40 प्रतिशत तक की कमी आई है।
मरकाम ने सवाल उठाया कि यदि दुर्घटना और भूख से मरने वाली गायों की कुल संख्या लगभग 2 हजार से ढाई हजार है, तो बाकी लगभग पांच लाख गायें कहां गईं? उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि इन गायों की तस्करी कर दूसरे राज्यों में दी गई। कांग्रेस ने जांच की मांग की है।
<
