Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Wife murdered in Korba on suspicion of character | कोरबा में कैरेक्टर के शक पर पत्नी की हत्या: कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, दोनों में आए दिन होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh News
Breaking News

Wife murdered in Korba on suspicion of character | कोरबा में कैरेक्टर के शक पर पत्नी की हत्या: कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, दोनों में आए दिन होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 51 1759308588
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी की हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। विवाद के उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, चैतराम धनवार (45) पत्नी बंधन बाई धनवार (43) और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली गांव में ही रहता था। वह पत्नी के करेक्टर पर शक करता था। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। बुधवार को विवाद के दौरान उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

इसी घर में आरोपी अपने परिवार के साथ रहता था।

इसी घर में आरोपी अपने परिवार के साथ रहता था।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

खाना बनाने के दौरान हुआ विवाद

दरअसल, चैतराम धनवार मूल रूप से पाली सपोलवा का रहने वाला है। जो कि पेशे से मजदूर है। वह बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी की शादी भी बरपाली में हुई है। बुधवार सुबह जब बंधन बाई खाना खा रही थी। तभी चैतराम वहां आया और दोनों में उसी बात को लेकर विवाद हो गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

इसके बाद गुस्साए पति ने पास लगे कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कोटवार को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी मिलते के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

मामले की जानकारी मिलते के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

महिला की लाश पीएम के लिए भिजवाया

वहीं महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। आज भी दंपती में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

…………………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार-डाला:2 बच्चों की मां को मैकेनिक से हुआ प्यार; शराब पिलाई, फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या

2 बच्चों की मां को गांव के मैकेनिक युवक से प्यार हो गया था। दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी थी।

2 बच्चों की मां को गांव के मैकेनिक युवक से प्यार हो गया था। दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी थी।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। पत्नी का गांव के मैकेनिक युवक से अफेयर था। पति ने दोनों को पहले भी घर पर रंगे हाथों पकड़ा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसलिए पति को रास्ते से हटाकर पत्नी प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों और खाद की जानकारी दी

April 21, 2026

भूपेश बघेल बोले- कौशल्या भाभी को बना दीजिए CM:महिला आरक्षण बिल पर कहा-RSS और भाजपा ने महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में मौका नहीं दिया

April 21, 2026

RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख ठगे:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया, फिर निकाले पैसे, ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर खुलासा

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068193
Views Today : 66
Views Last 7 days : 1038
Views Last 30 days : 4139
Total views : 89149
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.