बलरामपुर जिले में 1 अक्टूबर से लागू हुए ‘नो हेलमेट – नो पेट्रोल’ नियम का पहले दिन ही व्यापक असर देखने को मिला। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, अब बाइक सवारों को हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल मिलेगा। नियम लागू होने के पहले दिन ही लोगों में अच्छी जागरूकता देख
.
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं, वहीं जिला मुख्यालय में एसडीएम अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में हेलमेट लगाकर बाइक रैली निकाली गई। 40 से अधिक पेट्रोल पंपों पर अधिकांश दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर पेट्रोल लेने पहुंचे।

बिना हेलमेट आए ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना
पेट्रोल पंप संचालकों ने भी नियम का सख्ती से पालन किया और बिना हेलमेट आए ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। यह पहला अवसर था जब इतनी बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने हेलमेट के साथ पेट्रोल भरवाया। प्रशासन का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

पेट्रोल पंपों पर पुलिस कर रही गश्त
नियम का उल्लंघन रोकने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस गश्त भी की गई। पुलिसकर्मियों ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की आवश्यकता और महत्व के बारे में समझाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। यह नियम सभी पर समान रूप से लागू है और इसका पालन करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।
<
