मावली परघाव में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। (फाइल फोटो)बस्तर दशहरा की सबसे अनूठी मावली परघाव की रस्म आज रात निभाई जाएगी। इस रस्म को देखने और मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रुट में बदलाव किया है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की.वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले लोग रायपुर, भानपुरी, बकावंड, लालबाग मार्ग की ओर से आने वाले अपनी वाहनों लालबाग ग्राउंड, बस्तर क्लब, जेल रोड़ में पार्क करेंगे। जिसके बाद पैदल कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।ओडिशा, नगरनार और चांदनी चौक की…
Author: admin
कोरबा में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तारकोरबा पुलिस ने सिलसिलेवार लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दोपहिया वाहन, मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पानी टंकी बांकीमोंगरा निवासी प्रमोद कुमार उर्फ कल्लु (19), विष्णु उर्फ छोटू (18), कुदरी पारा निवासी विकास श्रीवास (20), राजा बाबू (21), संदीप दिवाकर (20), प्रगति नगर दर्री निवासी राहुल यादव (18) और दो नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने…
छाल में अचानक मौसम बदलने के बाद गाज गिरा और युवक के साथ 3 बकरी भी उसकी चपेट में आ गईछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों और 3 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।.मिली जानकारी के अनुसार, छाल क्षेत्र के ग्राम गंजाईपाली माझापारा निवासी आकाश किड़ो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19) मंगलवार दोपहर अपनी बकरियों को लेकर जंगल की ओर चराने गए थे। इस दौरान…
बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर बदमाशों ने कैश लाखो रुपए पार कर दियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर तीन बदमाशों ने 1 लाख 39 हजार रुपए पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।.दरअसल, ग्राम बोईरडीह पोटेबिरनी निवासी निराकर गुप्ता (20), जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। सोमवार को अपने भाई बंशीधर गुप्ता के साथ घरेलू सामान लेने लैलूंगा गया था। रास्ते में उसके चाचा सत्यानंद गुप्ता ने उसे 1 लाख 69 हजार रुपए का चेक देकर…
रामानुजगंज नगर में इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल मैदान में सागर मोती फाउंडेशन की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। हालांकि, लगातार हो रही बारिश.नगरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है, लेकिन मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तैयारियों में खलल डाला। गांधी मैदान में रावण का पुतला बनाने का कार्य पिछले दस दिनों से जारी है, परंतु लगातार बारिश के कारण काम…
जांजगीर-चांपा में विधायक व्यास कश्यप और कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर गौ तस्करी का आरोप लगाया और बंद किए गए गौठानों को फिर से शुरू करने की मांग की। कांग्रेस ने दावा किया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से ल.कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2500 से अधिक गायों की सड़क दुर्घटनाओं और भूख से मौत हुई है। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद गौ तस्करी बढ़ गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2023 से पहले 10,800 गौठान शुरू…
जांजगीर-चांपा जिले में गरबा कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंची। जहां अदा ने छत्तीसगढ़ी गाने गाए, लोगों के साथ खुद भी डांस किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।.वायरल वीडियो में अदा शर्मा ने अपनी आवाज में ‘मोहनी खावके गोरी जीयरा रे चुराए रे’ और ‘सुन मोर सजना मोला रायपुर के गोल बाजार ले जा’ जैसे छत्तीसगढ़ी गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने मंच पर कुछ युवतियों के साथ ‘गोरी के गोरे गोरे गाल बिलासपुर में बवाल होगे रे’ गाने पर जमकर डांस भी किया।जांजगीर चांपा में अदा शर्मा ने रायपुर के गोल बाजार ले जाना…
बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। कोंडागांव जिले के 12 परगनों से आए ग्राम देवी-देवताओं को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक तरीके से जगदलपुर के लिए रवाना किया गया।.कोंडागांव चौपाटी से हुए इस प्रस्थान समारोह में विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने देवी-देवताओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों से विदाई दी। इस अवसर पर मांझी-मुखिया, चालकी, गायता, पटेल-पुजारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और परंपराओं की अनूठी मिसाल है। सदियों से देवी-देवताओं की सामूहिक उपस्थिति और विशेष अनुष्ठान इस पर्व की गरिमा को…
आरोपी डीलर जैद जाफर खान को पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है।सरगुजा जिले में एक डॉक्टर से सेकेंड हैंड मर्सिडीज कार दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपए की ठगी हुई है। चोपड़ापारा के रहने वाले डॉ. अभिजीत जैन ने 2020 में कार खरीदने के लिए लिए मुंबई के डीलर से संपर्क किया था।.आरोपी डीलर ने पैसे तो ले लिए लेकिन कार नहीं दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 30 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी 4 साल से कार दूंगा कहकर डॉक्टर को घुमा रहा था।डॉ अभिजीत जैन ने दर्ज कराई थी…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।.मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के…