Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bastar Dussehra begins with the departure of deities from 12 parishes | बस्तर दशहरा, 12 परगनों से देवी-देवताओं की परंपरागत विदाई: कोंडागांव से जगदलपुर के लिए निकली देव यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल – Kondagaon News
Breaking News

Bastar Dussehra begins with the departure of deities from 12 parishes | बस्तर दशहरा, 12 परगनों से देवी-देवताओं की परंपरागत विदाई: कोंडागांव से जगदलपुर के लिए निकली देव यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल – Kondagaon News

By adminOctober 1, 2025No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f072b208 2fb8 4bf3 8f9e 3b2baead9cc1 1759313267551
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। कोंडागांव जिले के 12 परगनों से आए ग्राम देवी-देवताओं को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक तरीके से जगदलपुर के लिए रवाना किया गया।

.

कोंडागांव चौपाटी से हुए इस प्रस्थान समारोह में विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने देवी-देवताओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों से विदाई दी। इस अवसर पर मांझी-मुखिया, चालकी, गायता, पटेल-पुजारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और परंपराओं की अनूठी मिसाल है। सदियों से देवी-देवताओं की सामूहिक उपस्थिति और विशेष अनुष्ठान इस पर्व की गरिमा को बढ़ाते हैं।

a1d915b6 dd69 4fcd a4b5 f5e80fd8eb21 1759313267551

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, पार्षद संतोष पात्रे, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

जिले के लोगों में बस्तर दशहरे को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और जयघोष के बीच देवी-देवताओं की यात्रा रवाना हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका:जांच करने रायपुर से पहुंची टीम, सेंट्रल-जेल, नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल के लिए गए सैंपल

April 19, 2026

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067894
Views Today : 65
Views Last 7 days : 997
Views Last 30 days : 4083
Total views : 88830
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.