Author: admin

हाई कोर्ट ने विकलांगों के कल्याण के नाम पर चलाए जा रहे स्टेट रिसोर्स सेंटर (एसआरसी) और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (पीआरआरसी) में हुए करीब 1000 करोड़ के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस संजय कुमार जायस.हाई कोर्ट ने सीबीआई को पहले से दर्ज एफआईआर पर आगे बढ़ने, दस्तावेज जब्त करने और जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिया। बता दें कि हाई कोर्ट ने वर्ष 2020 में मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में 31 वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। इसमें कई…

Read More

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नवरात्र के तीसरे दिन मां बम्लेश्वरी धाम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मां बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया.यह परिक्रमा पथ साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है। इसका विचार डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री काल में आया था। वन विभाग को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई थी। दस साल के निर्माण काल के बाद 2025 में यह पथ पूरा हुआ है। इस पथ पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थों और वन्य प्राणियों की झलक देखने को मिलती…

Read More

बारिश के बीच मासूम शर्मा ने किया गरबा-डांडिया शो।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवरात्रि पर गरबा-डांडिया की खुमारी छाई हुई है। बुधवार को मशहूर गायक मासूम शर्मा ने पंखिड़ा डांडिया शो में बरसते पानी में प्रस्तुति दी। इस दौरान उनके गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। गुरुवार को एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का साइंस.शहर में कहीं माता का जगराता, कहीं जसगीत तो कहीं गरबा-डांडिया का आयोजन हो रहा है। देर रात तक श्रद्धालु गरबा का आनंद ले रहे हैं। समाज और समितियों की तरफ से गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जा रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक 6 साल बच्ची को उसकी मां से मिलवाया गया। बच्ची रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज गेस्ट हाउस के पास बारिश में भीगती हुई मिली थी। जो कि नागपुर की रहने वाली है।.जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र मेश्राम नाम के व्यक्ति ने मामले की सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। मोहन नगर थाने के आरक्षक राजेश्वर साहू तुरंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम अरु उर्फ आरोही बताया। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में होटल, ढाबा और मंदिर में बच्ची के परिजनों की तलाश की।साथ ही रेलवे सुरक्षा…

Read More

जगदलपुर में बुधवार की रात रथ परिक्रमा को लेकर प्रशासन और पटेल समाज के बीच जमकर विवाद हुआ। समाज का कहना है कि राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव और उनकी पत्नी को मां दंतेश्वरी के छत्र के साथ रथ पर बिठाया जाए। करीब 60 साल पुरानी परंपरा फिर से शुरू की जा.यही वजह रही की नवरात्र के तीसरे दिन से शुरू होने वाले फूल रथ की परिक्रमा में देरी हुई। देर रात तक इसपर विवाद चलता रहा। समाज ने रथ खींचने से मना कर दिया था। हालांकि, राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव की समझाइश के बाद रात 11…

Read More

खनिज और बिजली के बाद अब छत्तीसगढ़ मेडिकल-वेलनेस टूरिज्म का नया हब बनेगा। ‘छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट’ कार्यक्रम में बुधवार को 3119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 2466 करोड़ रुपए के प्रस्ताव 11 बड़े अस्पताल समूहों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए.इन परियोजनाओं से प्रदेश में 7000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। ओमाया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ कदमताल करके छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल स्टील और पावर जैसे कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वेलनेस,…

Read More

भिलाई के सेमिनार में किया गया माइंडवॉश, बड़ी रकम अटकी तो ठगी का पता लगा.शेयर मार्केट में निवेश पर तगड़े मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से साइबर अपराधियों ने 5 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। टिकरापारा पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी अनवर मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी कंपनी का वीडियो देखा। उसमें दिए नंबर पर कंपनी के मालिक अरुद्ध दलवी से संपर्क हुआ।फरवरी में भिलाई के होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में सेमिनार में उससे मुलाकात हुई। दलवी का दावा था कि वह आईसीआईसीआई बैंक कर्नाटक में फंड मैनेजर…

Read More

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।रायपुर में दो मोहल्ले में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस में एक मोहल्ले से 4, दूसरे मोहल्ले से 3 जुआरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28,000 रुपए कैश भी जब्त किया गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।.23 सितंबर को खमतराई थाना पुलिस को सूचना मिली कि उरकुरा बिजली खंभा के नीचे कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसे पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते 4 लोगों को गिरफ्तार किया।ब्राह्मण पारा में भी जुआ खेलते 3…

Read More

रायपुर में फिल्म हेरा फेरी स्टाइल में 100 दिन में पैसा डबल कर दूंगा बोलकर युवक ने 12 लोगों से 5 करोड़ की ठगी की है। निवेशकों को झांसे में लेने के लिए कहा कि वह इंटरनेशनल कोर्स कर चुका है और कहीं नहीं भागेगा। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।.मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ठग का नाम अनिरुद्ध दलवी है, जो कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। आरोपी की कंपनी का नाम ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी है। पैसे निवेश होने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया।आरोपी महंगे होटलों में सेमिनार करता था। लोगों को अमीर…

Read More

सारंगढ़ में उफनते नाले को पार कर रही कार तेज धार के बहाव में बह गई। 3 सवारों ने तैरकर जान बचाई।पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। रायपुर में करीब 45 मिमी पानी बरसा, जबकि सबसे ज्यादा 106.3 मिमी बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हुई। यहां उफनते नाले को पार करने की कोशिश में कार बह गई, लेकिन तीनों सवार तैरकर जान बचाने में सफल रहे।.मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के पास बने लो प्रेशर एरिया के कारण यह बारिश हो रही है, जिसका असर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा…

Read More