रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखकर SET (State Eligibility Test) परीक्षा को नियमित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सके। इसके लिए.सांसद ने पत्र में लिखा है कि, अभी तक प्रदेश में केवल 6 बार ही SET परीक्षा का आयोजन किया गया है। जबकि इसके विपरीत NET (National Eligibility Test) परीक्षा देशभर में हर 6 महीने आयोजित होती है। ऐसे में प्रदेश के SET पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों को सीमित अवसर मिलते हैं, जो उनके भविष्य पर प्रतिकूल…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में युवा ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन सल्फास की गोलियां मंगवाई, फिर खाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के नावापारा निवासी ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) अपनी पत्नी निशा सिंह (34) और दो बच्चों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में निवास कर रहे थे। वसुंधरा कॉलोनी में निशा सिंह ने ऑनलाइन जहर मंगाया। मंगलवार को उसने जहर खा लिया।कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ी तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से उसे रायपुर रेफर…
पुलिस ने 22 महीने बाद महिला के पति और बेटे को गिरफ्तार किया है।रायपुर के उरकुरा इलाके में 20 महीने पहले हुई महिला की संदिग्ध मौत का राज डीएनए रिपोर्ट से खुल गया है। जांच में सामने आया कि 44 वर्षीय कान्ति साहू की हत्या उसके पति डोमार सिंह साहू और बेटे धर्मराज साहू ने की थी।.29 जनवरी 2024 को महिला की लाश अंबेडकर अस्पताल लाई गई थी। पति-बेटे ने पुलिस को बताया था कि महिला ने फांसी लगाई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 13 जगह चोट के निशान और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई।संदेह बढ़ने पर पुलिस…
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।.जिले की नई टीम में 6 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें आनंद सिन्हा, राजेश मेहता, जीवन देवांगन, नीलिमा गोस्वामी, प्रकाश सिंह और जैनेंद्र जैन शामिल हैं। महामंत्री पद पर नवनीत जैन और शशांक ताम्रकार को चुना गया है।अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल अग्रवाल को दी गई है। सहकोषाध्यक्ष पद पर ललित सोनी की नियुक्ति हुई है। मंत्री मंडल में दीना जांघेल, ज्ञान यादव, अरुणा सिंह, जंती साहू, जमुना कुर्रे…
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बलरामपुर में मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुआ। कृषि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।.संघ के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने मांगों की जानकारी दी। इनमें 4300 ग्रेड पे निर्धारण और 2500 रुपए फिक्स टीए शामिल है। साथ ही संसाधन भत्ता और अतिरिक्त क्षेत्र भत्ते की मांग की गई है। अधिकारियों ने पदनाम में संशोधन कर कृषि विस्तार अधिकारी करने की मांग रखी है। गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति और अनुदान राशि के लिए डीबीटी प्रणाली लागू करने की मांग भी की गई है। पदोन्नति…
नवरात्रि पर महतारी सदन का शुभारंभछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के मगरलोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कोंडागांव जिले में केशकाल विकासखंड के जामगांव और बहीगांव में बने महतारी सदन भी इसमें शामिल हैं।.जामगांव में आयोजित स्थानीय लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी साझा की। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, श्रम पंजीयन और लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।सेवक राम नेताम ने कहा-…
छत्तीसगढ़ मुंगेली में पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक घर में धावा बोलकर 18 हजार का सामान चुरा लिया था। जिसने चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। मामला फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दामापुर का है।.जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय तिला बाई महिलांग अपने मायके गोरखपुर में रह रही थीं। 17 सितंबर को ग्राम कोटवार ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके घर की छत पर लगा लोहे का दरवाजा खुला दिख रहा है।तिला बाई 21 सितंबर को अपने भतीजे के साथ दामापुर पहुंचीं। घर की जांच में पता चला कि पीछे का दरवाजा…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। पार्षद सुमन मेश्राम के नेतृत्व में महिलाएं गंजी और बाल्टी लेकर निगम पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।.डाकबंगला वार्ड की पार्षद सुमन मेश्राम ने बताया कि पीजी कॉलेज रोड एरिया में पिछले 4 महीने से पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि महात्मा गांधी वार्ड में बोर खराब होने से लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है। निगम प्रशासन ने…
BJP ने सोशल मीडिया पर पोस्टर-वीडियो के जरिए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ घोटालों को लेकर लगातार पोस्ट कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे चैतन्य बघेल और सौम्या चौरसिया समेत कई अधिकारियों पर निशाना साधा गया है।.पोस्टर-वीडियो शेयर कर शराब घोटाला और पीएससी घोटाला समेत कई कथित भ्रष्टाचार मामलों का जिक्र किया गया है। इन वीडियो और पोस्टर में कांग्रेस नेता कीचड़ में समाते हुए, जेल और बंद कमरों में चर्चा करते हुए दिखाए गए हैं।इस पर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास साय सरकार…
दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर सरेंडर कर दिया है।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर कुल 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया.छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत हर आत्मसमर्पित नक्सली को 50 हजार रुपए की तत्काल सहायता, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, कृषि भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों का मकसद नक्सलियों को हिंसा छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा और आत्मनिर्भर…