Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A businessman lured by the promise of a 2% daily commission in the stock market and doubling profits in 100 days, invested his own and his relatives’ money and was defrauded of 5 crore rupees. | ठगी का मामला: शेयर-मार्केट में रोज 2%-कमीशन और 100 दिन में दोगुना मुनाफे के लालच में आया कारोबारी; खुद और रिश्तेदारों का पैसा लगाया, 5 करोड़ की ठगी – Raipur News
Breaking News

A businessman lured by the promise of a 2% daily commission in the stock market and doubling profits in 100 days, invested his own and his relatives’ money and was defrauded of 5 crore rupees. | ठगी का मामला: शेयर-मार्केट में रोज 2%-कमीशन और 100 दिन में दोगुना मुनाफे के लालच में आया कारोबारी; खुद और रिश्तेदारों का पैसा लगाया, 5 करोड़ की ठगी – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigorigorigorigthug15896429071604439621161058 1758746866
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigorigorigorigthug15896429071604439621161058 1758746866

भिलाई के सेमिनार में किया गया माइंडवॉश, बड़ी रकम अटकी तो ठगी का पता लगा

.

शेयर मार्केट में निवेश पर तगड़े मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से साइबर अपराधियों ने 5 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। टिकरापारा पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी अनवर मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी कंपनी का वीडियो देखा। उसमें दिए नंबर पर कंपनी के मालिक अरुद्ध दलवी से संपर्क हुआ।

फरवरी में भिलाई के होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में सेमिनार में उससे मुलाकात हुई। दलवी का दावा था कि वह आईसीआईसीआई बैंक कर्नाटक में फंड मैनेजर रह चुका है। अभी वह 6000 करोड़ का फंड मैनेज कर रहा है। उसने डीमैट खाते में 100 करोड़ की इक्विटी दिखाई। लाइव ट्रेडिंग का डेमो दिया। उसने कहा कि निवेश पर रोज 2% कमीशन और 100 दिन में दोगुना पैसा मिलेगा।

इस लालच में आकर अनवर ने 5.4 लाख रुपए जमा किए। शुरू में 30 हजार कमीशन मिला। तब परिचित व्यास कश्यप ने 9.84 लाख समेत अन्य लोगों के साथ 5 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। जब 100 दिन बाद पैसे मांगे, तो दलवी बहाने बनाने लगा। फोन उठाना बंद कर दिया। तब अनवर पुलिस के पास आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर थाना रेंज को सौंप दी है।

भास्कर एक्सपर्ट – मुकेश चौधरी, साइबर क्राइम, एक्सपर्ट के साथ प्रमोद साहू की रिपोर्ट

ठगी में नकली प्लेटफॉर्म इस्तेमाल हाेता है

देश में स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरंसी के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो-तीन सालों में निवेशकों को फंसाने के नए-नए तरीके सामने आए हैं। ठग निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाते हैं। ठगी का तरीका लगभग एक जैसा होता है। सबसे पहले निवेशकों को किसी मोबाइल एप, वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया जाता है।

यह प्लेटफॉर्म नकली होता है, जहां निवेशक का पैसा सीधे ठगों के खाते में चला जाता है। इसके बाद वेबसाइट या एप पर फर्जी ग्रोथ दिखाई जाती है। जैसे 10 लाख का 20 लाख, 20 लाख का 40 लाख होता हुआ दिखाया जाता है। नकली मुनाफे के लालच में आकर निवेशक और बड़ी रकम लगा देते हैं। कई लोग तो जमीन-जायदाद बेचकर भी निवेश कर बैठते हैं।

ठग अक्सर पीड़ितों को किसी प्रीमियम ग्रुप में शामिल करते हैं, जहां नकली सदस्य लगातार मुनाफे की कहानियां शेयर करते हैं। ताकि नया शिकार भरोसा कर ले। जब निवेशक पैसा निकालने की कोशिश करता है, तो टैक्स या सर्विस चार्ज के नाम पर 30 से 40 प्रतिशत अतिरिक्त रकम मांगी जाती है। तब निवेशक को अहसास होता है कि वह ठगी का शिकार हो चुका है।

तीन तरह के लोगों से ठगी जिन्हें शेयर मार्केट की जानकारी नहीं है। {जिन्हें जानकारी है, लेकिन प्रीमियम सर्विस या एक्सक्लूसिव ऑफर के लालच में आ जाते हैं। {जो शॉर्टकट से जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं।

इससे कैसे बचें:

अनजाने कॉल, मैसेज या वाट्सएप ग्रुप से सावधान रहें। {केवल सेबी-मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म पर निवेश करें। {निवेश से पहले बुनियादी जानकारी हासिल करें। {शेयर बाजार में कोई निश्चित मुनाफे का दावा नहीं कर सकता।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

June 2, 2026

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ संपन्न

June 2, 2026

Chhattisgarh Sharab Ghotala: ED Attaches Rs 1200 Cr Property

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072734
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1649
Views Last 30 days : 5649
Total views : 96257
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.