.नगर पंचायत के मुक्तिधाम के समीप सकरी नदी के किनारे अवैध उत्खनन और पत्थर परिवहन की जा रही है। गुरुवार को ग्राम पंचायत बटार के कुछ ट्रैक्टर मालिक बिना अनुमति और जानकारी के मुक्तिधाम के पास लाल पत्थर की खुदाई कर परिवहन कर रहे थे।इस पर पार्षद जग्गू यादव, ममता यादव और अन्य ग्रामीणों ने अवैध खनन पर नाराजगी जताई और परिवहन बंद करने कहा। स्थानीय पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत के बिना सहमति के पहले भी अवैध उत्खनन और परिवहन होते रहे हैं। इससे मुक्तिधाम के आसपास के पौधारोपण और शेड निर्माण कार्य प्रभावित हो चुके हैं।पार्षदों ने…
Author: admin
.अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, स्वास्थ्य परीक्षण व कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां जिलेभर से आए लगभग 300 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सियाराम साहू, जिपं सदस्य रामकुमार भट्ट व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए व नशा मुक्ति का संदेश देते हुए उपस्थित सभी को शपथ दिलाई। कलेक्टर गोपाल वर्मा व अन्य विशिष्ट…
.महामाया मंदिर में गुरुवार की शाम भीड़ के बीच किसी ने युवक पर चाकू चला दिया। गनीमत यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं पहुंची। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार घटना दशहरे की शाम करीब 5 बजे की है।गांधी नगर भगवानपुर सरगवां पुरानी बस्ती निवासी 19 वर्षीय अमन सारथी महामाया मंदिर में सफाई का काम करता है। घटना के समय मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी समय किसी ने उस पर चाकू से हमला किया। हमले मंे लगी चोट से वह बेहोश होकर गिर गया। उसके गिरने पर लोगों को हमले का…
राजिम4 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजिम| हमर चिन्हारी साहित्य समिति के द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ी तिमाही पत्रिका के वेबसाइट उद्घाटन के अवसर पर छत्तीसगढ़ी के सेवा करने वाले प्रमुख 12 हस्तियों का सम्मान किया जाएगा, जिसमें चौबेबांधा राजिम के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सो
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे शाह और साय.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे में प्रदेश में चल रहे नक्सल अभियान की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे शनिवार को सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर नक्सलियों पर अंतिम वार के लिए रणनीति तैयार करेंगे। शाह की इस बैठक में नक्सलियों द्वारा वार्ता के लिए भेजी गई चिट्ठी पर भी चर्चा की जाएगी। क्योंकि शाह पहले ही नक्सलियों को चेता चुके हैं कि यदि वे सरेंडर करते हैं तो सरकार उनका रेड कार्पेट में स्वागत करेगी, नहीं तो गोली का जवाब…
CM साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयरपोर्ट पर स्वागत किया।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। इसके बाद लाल बाग मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे।.बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत करने यहां आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले तक राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचते थे।इस रस्म में अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरीन समेत अन्य…
बालोद में भाभी की हत्या कर कंबल से ढंक दिया। लाश के पास रातभर सोया देवर।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देवर ने भाभी को शराब पिलाई, फिर नशे में बोला- मुझसे शादी कर लीजिए। भाभी ने शादी से इनकार किया तो गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद भाभी की लाश के पास रातभर सोया। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम प्रीति सेमरे (35) है। प्रीति दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक- 17 में किराए के मकान में रहती थी। वहीं आरोपी का नाम अमन कुमार सेमरे है। वह जवाहर पारा का रहने वाला है, लेकिन काफी…
भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रेणुका सिंह ने सोनहत में दशहरा उत्सव कार्यक्रम के मौके पर कहा कि हम हर साल रावण जलाते हैं, लेकिन रावण कभी मरता नहीं। हमारे मन में.सरकार में जो रावण है, उसका नाम बताइए। अगर समाज में सरकार में आपको रावण दिखता है, तो बताइए वह किसके संरक्षण में पल रहा है? दरअसल, दशहरा उत्सव के मौके पर भाजपा विधायक रेणुका सिंह की ओर से सोनहत मिनी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। कार्यक्रम…
शासन से तीनों जिलों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम के नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 1 हजार 77 करोड़ का बजट मिलने से छत्तीसगढ़ में डॉक्टरी की 300 सीटें बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। बजट स्वीकृत होने से तीनों मेडिकल कॉलेज भवनों का निर्माण शुरू ह.कॉलेज से अटैच करने तीनों जिलों के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। अभी तीनों जिलों में अस्पताल तो हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की मान्यता के मापदंडों के अनुरूप नहीं है। खासतौर पर बिस्तरों की संख्या कम है। बजट मिलने से तीनों जिलों के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या…
टिटनेस, एंटी रेबीज या दर्द आदि परेशानियों में यदि आप राजधानी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इंजेक्शन लगवाने जा रहे हैं तो पहले बाहर से सिरिंज खरीद लीजिए, क्योंकि राजधानी के इन अस्पतालों में सिरिंज नहीं है। डॉक्टर मरीजों से बीमारी पूछकर पर्ची पर द.ऐसे में सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलने वाले इलाज के लिए भी मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। राजधानी रायपुर में 16 यूपीएचसी, 4 सीएचसी, 4 हमर अस्पताल और 50 से ज्यादा हमर क्लिनिक हैं। इनमें से अधिकांश केंद्रों पर मरीजों को सिरिंज खरीदना पड़ रहा है।टीकाकरण के लिए मजदूर को 1 किमी दूर…