.
महामाया मंदिर में गुरुवार की शाम भीड़ के बीच किसी ने युवक पर चाकू चला दिया। गनीमत यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं पहुंची। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार घटना दशहरे की शाम करीब 5 बजे की है।
गांधी नगर भगवानपुर सरगवां पुरानी बस्ती निवासी 19 वर्षीय अमन सारथी महामाया मंदिर में सफाई का काम करता है। घटना के समय मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी समय किसी ने उस पर चाकू से हमला किया। हमले मंे लगी चोट से वह बेहोश होकर गिर गया। उसके गिरने पर लोगों को हमले का पता चला। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया।
यहां प्राथमिक इलाज के बाद देर शाम ही उसे छुट्टी दे दी गई। हमले की वजह अब तक सामने नहीं आई है। युवक ने तीन लोगों पर संदेह जताते हुए पुलिस को उनके नाम बताए हैं। कोतवाली टीआई मनीष सिंह परिहार ने बताया कि संदेहियों की तलाश की जा रही है। पुलिसिंग पर बड़ा सवाल दशहरे जैसे बड़े त्योहार पर जब शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए थी, तब चाकूबाजी जैसी घटनाओं ने पुलिस की तैयारियों पर सवाल खड़ा कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सप्ताहभर से तैयारियां चल रही थी। शहर के हर कोने में पुलिस बल की तैनाती होने के बावजूद वारदातों को रोका नहीं जा सका।
<
