Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The increase in budget will eliminate the bed shortage. | बजट बढ़ने से बिस्तर की कमी होगी दूर: प्रदेश में अगले सत्र से ही बढ़ाई जाएंगी मेडिकल की 300 सीटें – Raipur News
Breaking News

The increase in budget will eliminate the bed shortage. | बजट बढ़ने से बिस्तर की कमी होगी दूर: प्रदेश में अगले सत्र से ही बढ़ाई जाएंगी मेडिकल की 300 सीटें – Raipur News

By adminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orig0521doctor61610321586 1759537719
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig orig0521doctor61610321586 1759537719

शासन से तीनों जिलों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम के नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 1 हजार 77 करोड़ का बजट मिलने से छत्तीसगढ़ में डॉक्टरी की 300 सीटें बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। बजट स्वीकृत होने से तीनों मेडिकल कॉलेज भवनों का निर्माण शुरू ह

.

कॉलेज से अटैच करने तीनों जिलों के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। अभी तीनों जिलों में अस्पताल तो हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की मान्यता के मापदंडों के अनुरूप नहीं है। खासतौर पर बिस्तरों की संख्या कम है। बजट मिलने से तीनों जिलों के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

पड़ताल में पता चला है कि मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की मान्यता के लिए तीनों जिलों के जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अटैच करने की तैयारी है। लेकिन अभी तीनों जिलों के जिला अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मापदंडों के अनुसार सुविधा और स्टाफ नहीं है। बिस्तरों की संख्या भी 180-190 के करीब है, जबकि मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर की मान्यता के लिए इससे संबद्ध अस्पताल में कम से कम 220 बिस्तर होना जरूरी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि बजट मिलने के बाद तीनों जिला अस्पतालों में मरीजों के बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 220 या उससे अधिक की जाएगी। जांजगीर चांपा और कबीरधाम में पैथालॉजी लैब भी मापदंडों के अनुसार नहीं हैं।

कई तरह के टेस्ट अभी नहीं हो रहे हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज के लैब में ज्यादातर टेस्ट होने चाहिए। अफसरों के अनुसार बजट मिलने से लैब को अपग्रेड करने के साथ ही फर्स्ट ईयर के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा सकेगी। अस्पताल में बिस्तर और सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को फायदा होगा।

इसी सत्र से एमबीबीएस की सीटों में दाखिला दिलाने का प्रयास करेंगे ^हमारा प्रयास तीनों मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से एमबीबीएस की सीटों में प्रवेश दिलाना है। बजट मिलने से ऐसा करना आसान होगा। जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाए जाने के साथ कमियों को भी दूर किया जाएगा। -श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, कबीरधाम व जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज खोलने चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिले 1077 करोड़

छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1077 करोड़ मिलेंगे। राज्य शासन ने इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग से इसके आदेश जारी किए गए। शासन ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी के लिए 362 करोड़ 57 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जांजगीर चांपा और कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज खोलने 357-357 करोड़ और पच्चीस-पच्चीस लाख रुपए के बजट की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत बजट से तीनों मेडिकल कॉलेज भवनों का निर्माण किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076534
Views Today : 418
Views Last 7 days : 3828
Views Last 30 days : 11633
Total views : 106633
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.