Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Made sister-in-law drink alcohol…killed her by saying marry me | भाभी को पिलाई शराब…मुझसे शादी कर लो कहकर मार डाला: रातभर लाश के पास सोया, रायपुर से बालोद गया था, दारू की 15 बोतलें बरामद – Chhattisgarh News
Breaking News

Made sister-in-law drink alcohol…killed her by saying marry me | भाभी को पिलाई शराब…मुझसे शादी कर लो कहकर मार डाला: रातभर लाश के पास सोया, रायपुर से बालोद गया था, दारू की 15 बोतलें बरामद – Chhattisgarh News

By adminOctober 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 6 11759507503 1759518512
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बालोद में भाभी की हत्या कर कंबल से ढंक दिया। लाश के पास रातभर सोया देवर।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देवर ने भाभी को शराब पिलाई, फिर नशे में बोला- मुझसे शादी कर लीजिए। भाभी ने शादी से इनकार किया तो गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद भाभी की लाश के पास रातभर सोया। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम प्रीति सेमरे (35) है। प्रीति दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक- 17 में किराए के मकान में रहती थी। वहीं आरोपी का नाम अमन कुमार सेमरे है। वह जवाहर पारा का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से रायपुर में रहकर काम करता था। मौके से शराब की 15 बोतलें मिली हैं।

दल्लीराजहरा में मर्डर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ करती हुई पुलिस की तस्वीर।

दल्लीराजहरा में मर्डर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ करती हुई पुलिस की तस्वीर।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 30 सितंबर को देवर अमन कुमार अपनी भाभी के किराए वाले मकान में दल्लीराजहरा पहुंचा। 1 अक्टूबर की रात दोनों ने शराब पी। इसके बाद देवर अपनी भाभी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा, लेकिन भाभी ने लोकलाज की वजह से इनकार कर दिया।

इस दौरान रात में नशे की हालत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच गुस्साए देवर ने नशे में भाभी का गला घोंट दिया, जिससे भाभी की मौके पर मौत हो गई। मर्डर के बाद आरोपी नशे की हालत में लाश के बगल में कंबल ओढ़कर सो गया।

अब जानिए कैसे खुला मर्डर का राज ?

2 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई अपनी नातिन के साथ अपनी बेटी के घर लौटी। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

इसी दौरान आरोपी अमन अपना बैग लेकर भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया। उन्होंने अंदर देखा तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

ये तस्वीर मृतिका की है, जो सरकारी अस्पताल में काम करती थी। (फाइल फोटो)

ये तस्वीर मृतिका की है, जो सरकारी अस्पताल में काम करती थी। (फाइल फोटो)

वारदात के बाद पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी, जो कि जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का काम करता था। बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को पप्पू की मौत हो गई। इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर स्वीपर का काम मिला।

परिजनों ने बताया कि प्रीति 100-बिस्तर वाले अस्पताल दल्लीराजहरा में स्वीपर का काम करती थी। साथ ही अपनी मां और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति की मौत के बाद देवर अमन ने भाभी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की।

प्रीति की मां और बच्ची की गैर मौजदूगी में वह घर में आ जाता था। इस दौरान जबरदस्ती अपनी भाभी को शराब पिलाता था। बाद में वह वापस रायपुर चला जाता था। 29 सितंबर को प्रीति की मां अपने नातिन को लेकर गांव चली गई, तब से वह अकेली रह रही थी। इसी बीच अमन आया और हत्या की।

ये तस्वीर आरोपी देवर की है, जो कि शादी करने का दबाव बना रहा था।

ये तस्वीर आरोपी देवर की है, जो कि शादी करने का दबाव बना रहा था।

दोनों शराब के आदि थे- पुलिस

दल्लीराजहरा CSP डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अवैध संबंध और शादी को लेकर विवाद के चलते आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

……………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में देवर ने भाभी को बीच-सड़क चाकू से काट-डाला: 200 मीटर तक दौड़ाया,गले पर वार किया;पत्नी से लड़ाई के बीच टोकने पर भड़का था

पुलिस ने भाभी की हत्या के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने भाभी की हत्या के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया था।

रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी को बीच सड़क में मार डाला। बताया जा रहा है गुरुवार की रात देवर देवरानी के बीच झगड़ा हुआ तो घर में मौजूद भाभी ने बीच में टोकते हुए देवरानी का पक्ष लिया और देवर को समझाने लगी। इस दौरान देवर ने गुस्से में किचन में रखा चाकू उठाया और हमला कर दिया। मामला विधानसभा क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068257
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4088
Total views : 89217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.