![]()
भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रेणुका सिंह ने सोनहत में दशहरा उत्सव कार्यक्रम के मौके पर कहा कि हम हर साल रावण जलाते हैं, लेकिन रावण कभी मरता नहीं। हमारे मन में
.
सरकार में जो रावण है, उसका नाम बताइए। अगर समाज में सरकार में आपको रावण दिखता है, तो बताइए वह किसके संरक्षण में पल रहा है? दरअसल, दशहरा उत्सव के मौके पर भाजपा विधायक रेणुका सिंह की ओर से सोनहत मिनी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। कार्यक्रम के दौरान रेणुका सिंह ने आमजनता को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने सरकार में रावण होने की बात कही।
कौन सा रावण है, जो जनता का हक निगल रहा है रेणुका के बयान पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने पूछा कि वह कौन सा रावण है जो जनता का हक निगल रहा है? उन्होंने पूछा कि जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में कौन रावण है। सरकार में जो रावण है, उसका नाम बताइए। अगर समाज में सरकार में आपको रावण दिखता है, तो बताइए वह किसके संरक्षण में पल रहा है?
रेणुका पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
- बलरामपुर में क्वारेंटाइन सेंटर में कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप पर रेणुका ने कहा था कि मैं अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट खोलकर अच्छे से ठोकना जानती हूं।
- भरतपुर-सोनहत में चुनाव के दौरान बाहर के प्रत्याशी बताए जाने पर उन्होंने कहा था कि पहले सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें, फिर मुझसे सवाल करें।
- बलरामपुर में एक वायरल वीडियो में रेणुका ने अफसरों को कहा कि मैं सूली पर लटका दूंगी, बेल्ट से पीटना भी आता है।
- भरतपुर-सोनहत में चुनावी रैली में उन्होंने कहा था कि वह ऐसे नेता हैं जो यदि मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं।
<
