छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 41 हजार 200 रुपए का माल जब्त किया है। जिसमें कैश, मोबाइल और बाइक शामिल हैं। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी में कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन 7 जुआरियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।इन्हें किया गया गिरफ्तारगिरफ्तार…
Author: admin
कोंडागांव के चिकलपुट्टी स्थित 188वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की ओर से तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और तनाव से निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया।.कार्यशाला का नेतृत्व राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. चन्द्रवंशी ने किया। टीम ने जवानों के साथ “तनाव क्या है?”, “तनाव से कैसे बचें?” और “तनाव का प्रभावी प्रबंधन कैसे करें?” जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।कई गतिविधियों और सहभागिता आधारित अभ्यासों के माध्यम से जवानों को मानसिक संतुलन बनाए रखने…
कोरबा के मड़वारानी स्टेशन के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चलती ट्रेन के पहिए के नीचे एक लोहे का एंगल फंस गया। एंगल दोनों पहियों के नीचे ‘एल’ आकार में फंसा था। घटना के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। कई यात्रियों.सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पहिए में फंसे एंगल को निकालने का प्रयास शुरू किया। एंगल को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने गैस कटर मंगाने की बात भी कही। आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद एंगल को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया,…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल प्रभावित ग्राम केजंग के निवासी गाडोंराम नेताम के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर मिला है। इस घर से उनके जीवन में सुरक्षा और सम्मानजनक बदलाव आया है।.गाडोंराम एक आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित परिवार से हैं। शासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उन्हें 1 लाख 30 हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई थी, जिससे उन्होंने अपने घर का निर्माण किया।पहले गाडोंराम का परिवार एक झोपड़ी में रहता था। अब वे अपनी पत्नी कलेबाई और बेटी मुन्नी के साथ पक्के घर में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। इस मामले में गोंडवाना सेवा समिति युवा प्रभाग तहसील नगरी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिवसीय गांव बंद रखा। समाजजनों ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को 24.धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र बेलरगांव में गुरुवार को गोंडवाना समाज सेवा समिति युवा प्रभाग तहसील नगरी द्वारा गांव को बंद कराया गया। समाजजनों ने रैली निकालकर भाजपा नेता पर लगे गंभीर आरोपों के चलते उनकी गिरफ्तारी की मांग की। रैली के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत तहसीलदार…
कवर्धा जिले के पनेका गांव में नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे में मंगलवार देर रात उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब खाने की गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों और ढाबा कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दो ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन.इस मामल में दशरंगपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि झगड़ा खाने की शिकायत को लेकर शुरू हुआ था। ग्राहक जब भोजन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताने लगे, तो ढाबा मालिक और कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई. जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।तीन कर्मचारियों के…
दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान के तहत ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।.अभियान के तहत, 7 अक्टूबर की शाम सेल परिवार चौक, सिविक सेंटर भिलाई के पास एक मालवाहक वाहन को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच में चालक उमाशंकर, निवासी जमुल, शराब के नशे में पाया गया। उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर न्यायालय भेजा गया।यातायात पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत जिलेभर में…
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने आज मनेंद्रगढ़ में चुनाव आयोग को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इतनी मोटी चमड़ी का इलेक्शन कमीशन मैंने आज तक नहीं देखा।”.मीडिया से बातचीत करते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में कई चुनाव लड़ने और चुनाव आयोग के साथ काम करने का अनुभव है, लेकिन वर्तमान चुनाव आयोग जैसी निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैया उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी वोट…
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, रजत जयंती महोत्सव के तहत रामानुजगंज जिला जेल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 100 बिस्तरीय अस्पताल में संपन्न हुआ, जिसमें जेल अधीक्षक बाल्मीकि ध्रुव के नेतृत्व में जेल.इस शिविर में जेल फार्मासिस्ट रितेश कुमार पांडेय सहित कई प्रहरियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में रूपेंद्र यादव, टिकेश्वर फेकर, बालनारायण सिंह, जय प्रकाश मिंज, अमल दास, रवि रोशन एक्का और सुरेंद्र खूंटे शामिल थे।अस्पताल में रक्त संग्रहण अभियानरक्त संग्रहण का कार्य 100 बिस्तरीय अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के कटघोरा में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने जायसवाल समाज की ओर से आयोजित सहस्त्रबाहु चौक के लोकार्पण समारोह और वीर शहीद सीताराम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।.इस दौरान कसनिया मोड़ पर स्थित चौक का नाम भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखा गया और उनकी प्रतिमा का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने सहस्त्रबाहु प्रतिमा का पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र में पर्यटन और विकास को बढ़ावा देने, औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना करने और रेलवे परियोजनाओं को गति देने की बात कही।नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर…