![]()
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल प्रभावित ग्राम केजंग के निवासी गाडोंराम नेताम के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर मिला है। इस घर से उनके जीवन में सुरक्षा और सम्मानजनक बदलाव आया है।
.
गाडोंराम एक आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित परिवार से हैं। शासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उन्हें 1 लाख 30 हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई थी, जिससे उन्होंने अपने घर का निर्माण किया।
पहले गाडोंराम का परिवार एक झोपड़ी में रहता था। अब वे अपनी पत्नी कलेबाई और बेटी मुन्नी के साथ पक्के घर में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गाडोंराम ने बताया कि पहले उनका जीवन भय और अनिश्चितता से भरा था। अब अपने घर की दीवारों से उन्हें सुरक्षा और आत्मविश्वास मिला है।
उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव वर्ष में गाडोंराम जैसे कई परिवारों को पक्के घर मिले हैं। यह दर्शाता है कि सरकारी योजनाएं जब सही लाभार्थियों तक पहुंचती हैं, तो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास को गति मिलती है।
<
