कवर्धा जिले के पनेका गांव में नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे में मंगलवार देर रात उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब खाने की गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों और ढाबा कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दो ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन
.
इस मामल में दशरंगपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि झगड़ा खाने की शिकायत को लेकर शुरू हुआ था। ग्राहक जब भोजन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताने लगे, तो ढाबा मालिक और कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई. जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने मामले में ढाबे के तीन कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

<
