Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Challans doubled in a year, road accidents decreased | एक साल में दोगुने हुए चालान,सड़क हादसों में आई कमी: ऑपरेशन सुरक्षा के तहत ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती का असर – durg-bhilai News
Breaking News

Challans doubled in a year, road accidents decreased | एक साल में दोगुने हुए चालान,सड़क हादसों में आई कमी: ऑपरेशन सुरक्षा के तहत ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती का असर – durg-bhilai News

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a17fedcf 4bbf 4784 bba0 1b90e62f6a1b 1760010387996
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a17fedcf 4bbf 4784 bba0 1b90e62f6a1b 1760010387996

दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान के तहत ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

.

अभियान के तहत, 7 अक्टूबर की शाम सेल परिवार चौक, सिविक सेंटर भिलाई के पास एक मालवाहक वाहन को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच में चालक उमाशंकर, निवासी जमुल, शराब के नशे में पाया गया। उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर न्यायालय भेजा गया।

यातायात पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत जिलेभर में रात्रिकालीन जांच तेज कर दी गई है। रेल चौक सेक्टर-6, मुर्गा चौक सेक्टर-1, सिविक सेंटर चौक, सिरसा गेट चौक, पुलगांव चौक और कुम्हारी टोल प्लाजा जैसे अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ सहित अन्य यातायात उल्लंघनों पर सघन कार्रवाई की जा रही है।

एक साल में दोगुने हुए चालान

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2024 तक 30,682 चालान किए गए थे, जबकि 2025 की समान अवधि में यह संख्या बढ़कर 58,484 हो गई। इन सख्त कार्रवाइयों के कारण सड़क हादसों में कमी आई है। 2024 की समान अवधि में 264 लोगों की मौत हुई थी, जो 2025 में घटकर 235 रह गई। कुल सड़क दुर्घटनाएं 944 से घटकर 855 और घायलों की संख्या 801 से घटकर 719 हो गई है।

यातायात पुलिस ने इन आंकड़ों को पुलिस की सतर्कता और नागरिकों की बढ़ती जागरूकता का परिणाम बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें, तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074324
Views Today : 831
Views Last 7 days : 5362
Views Last 30 days : 9688
Total views : 101888
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.