पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने आज मनेंद्रगढ़ में चुनाव आयोग को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इतनी मोटी चमड़ी का इलेक्शन कमीशन मैंने आज तक नहीं देखा।”
.
मीडिया से बातचीत करते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में कई चुनाव लड़ने और चुनाव आयोग के साथ काम करने का अनुभव है, लेकिन वर्तमान चुनाव आयोग जैसी निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैया उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे को पहले ही देश के सामने ला चुके हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके विचारों से सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी वोट चोरी साबित कर चुके हैं, सुप्रीम कोर्ट भी राहुल गांधी से सहमत है, मगर देश का चुनाव आयोग चुप बैठा है। ऐसा इलेक्शन कमीशन पहले कभी नहीं देखा गया।”

<
