Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IED recovered in Dhamtari, defused by police | धमतरी में IED बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज: चंदनबाहरा मार्ग पर बिछाया था विस्फोटक, नक्सलियों के खिलाफ FIR दर्ज – Dhamtari News
Breaking News

IED recovered in Dhamtari, defused by police | धमतरी में IED बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज: चंदनबाहरा मार्ग पर बिछाया था विस्फोटक, नक्सलियों के खिलाफ FIR दर्ज – Dhamtari News

By adminOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3b15ee22 1ff5 4f72 8ee3 d6e6fa984b52 1760348927723
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी में कच्ची सड़क से आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नगरी थाना क्षेत्र के चंदनबाहरा मार्ग पर कच्ची सड़क से एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।

.

यह घटना 11 अक्टूबर को चंदनबाहरा जाने वाले मार्ग पर हुई। डीआरजी और बीडीएस की टीम ने मिलकर इस आईईडी को सुरक्षित रूप से निकाला और जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। अब अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ नगरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसिया और चंदनबाहरा के बीच हाथी पानी नाला के पास आईईडी होने की सूचना मिली थी। इसकी पुष्टि करने के लिए डीआरजी और बीडीएस टीम करीब 15 किलोमीटर पूर्व दिशा में चंदनबाहरा जाने वाली कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग अभियान के लिए रवाना हुई।

53c7e0fb 513b 4be8 bf40 4fc553e0df1a 1760348927723

सड़क पर दबा मिला टिफिन बम

चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर से सड़क पर मेटल होने का संकेत मिला। बीडीएस टीम ने सावधानीपूर्वक जांच की तो कच्ची सड़क पर एक वायर निकला हुआ दिखा। जमीन के अंदर मेटल होने का संकेत मिलने पर खुदाई की गई, जहां टिफिननुमा आईईडी मिला।

बीडीएस टीम ने बरामद आईईडी को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया। पुलिस के अनुसार, इस घटना को गोबरा एलओएस के अज्ञात प्रतिबंधित सक्रिय बंदूकधारी नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

ये नक्सली केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, निर्माण कार्यों और शासकीय भवनों को लगातार नुकसान पहुंचाते रहे हैं। इन प्रतिबंधित माओवादी संगठनों द्वारा जान-माल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कच्ची सड़क पर आईईडी लगाया गया था। अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

April 26, 2026

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 हुई:प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की तारीफ की

April 26, 2026

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.