.
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट में शनिवार को प्रतिभा, रोमांच और आश्चर्य के कई रंग देखने को मिले। आठ राउंड की इस प्रतियोगिता के छह राउंड पूरे हो चुके हैं और हर राउंड में शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
इस दौरान 10 वर्षीय दो खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सभी को चौंका दिया। दुर्ग के वी. विराट अय्यर और रायपुर की सावी गौरी ने चार-चार अंतरराष्ट्रीय रेटेड वयस्क खिलाड़ियों को मात देकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया और छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल शतरंज भविष्य की झलक दिखाई।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन और निष्पक्ष निर्णय के लिए एसोसिएशन के अनुभवी निर्णायक जैसे अनीश अंसारी, रॉकी देवांगन, हर्ष शर्मा, शुभम बसोने, शेष रतन जायसवाल, प्रदीप कुमार मंडल और अनिल शर्मा लगातार सक्रिय हैं।
वहीं आयोजन समिति के जॉइंट सेक्रेटरी विनोद गुप्ता के साथ समिति के सदस्य संजीव शर्मा, कल्पना टोप्पो, मिंकू बनर्जी, सत्यप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी शुक्ला, अवनीश पांडेय, प्रदीप चौरसिया और टूमनु गोसाई भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही सेनगुप्त दीपांकर, स्पर्श खंडेलवाल, सालिक नवाज मनिहार, ईशान सैनी, वी. विराट अय्यर, रूपेश कुमार मिश्रा, संस्कार कश्यप, शेख इदु और शुभम सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं। अंतिम दो राउंड के बाद ही यह तय हो सकेगा कि विजेता कौन होगा, लेकिन फिलहाल खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
<
