![]()
.
स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग केवल आवश्यकता नहीं बल्कि गौरव और आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने 2030 के लक्ष्य से पहले ही 2025 तक 50% स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जो देश की जनभागीदारी का प्रमाण है। ये बातें विधायक भैयालाल रजवाड़े ने बैकंुठपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के दौरान कही।
उन्होंने दुकानदारों से स्वदेशी बोर्ड लगाने की अपील की ताकि ,इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि भारत ने सौर, परमाणु, जल और हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल आदि मौजूद थे।
<
