अंबिकापुर | नगर निगम अंबिकापुर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए कई इंजीनियरों के विभागीय प्रभार बदल दिए गए हैं। भाजपा की सत्ता आने के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।
.
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जल प्रदाय और वाहन शाखा में हुआ है, जिनका प्रभार पहले प्रशांत खुलर के पास था। अब जल प्रदाय शाखा का प्रभार उप अभियंता सतीश रवि को सौंपा गया है, जो हाल ही में चिरमिरी से तबादला होकर आए हैं। वहीं, वाहन शाखा का जिम्मा महासमुंद से तबादला होकर आए दिलीप कश्यप को सौंपा गया है। दरअसल, लंबे समय से शिकायत थी कि एक ही इंजीनियर के पास जल, विद्युत और वाहन जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभार होने से कामकाज प्रभावित हो रहा था। पूर्व की व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं, जहां एक ही अधिकारी खुद कार्य योजना बनाता, क्रियान्वित कराता और फिर उसी काम की जांच व निगरानी भी खुद करता था।
<
