कोन्डागांव वनमंडल ने अमरावती परिक्षेत्र के बीजापुर गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी का बड़ा जखीरा जब्त किया है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।.वन विभाग की टीम ने मौके से बीजा प्रजाति के 160 नग चिरान और सिलपट प्रजाति के 12 नग लकड़ी के टुकड़े बरामद किए। कुल मिलाकर लगभग 3.126 घनमीटर इमारती लकड़ी जब्त की गई है। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर को की गई।उड़नदस्ता प्रभारी मोतीलाल बेलसरिया (वनक्षेत्रपाल), परिक्षेत्र अधिकारी श्रीलाल नेताम और प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल…
Author: admin
अंबिकापुर नगर निगम की दूसरी सामान्य सभा में खराब सड़कों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने नगर की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाया और सत्तापक्ष पर लोगों की उपेक्षा का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि 18 करोड़ के स्वीकृत कार्यों में कां.नगर निगम की सामान्य सभा गुरुवार को शुरू हुई तो प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने छह माह में सामान्य सभा आयोजित करने एवं नगर की उपेक्षा का आरोप लगा हंगामा कर दिया। नियमानुसार हर दो माह में सामान्य सभा आयोजित करने का प्रावधान है। भाजपा के पार्षद शिवमंगल सिंह द्वारा केंद्र एवं…
गरियाबंद के मैनपुर में हाथी प्रभावित 30 गांवों के 2 हजार से अधिक ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने फसल नुकसान के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र को हाथी मुक्त करने सहित 10 सूत्रीय मांगों को.ग्रामीणों की मुख्य मांग फसल क्षतिपूर्ति राशि को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ से बढ़ाकर 75 हजार रुपए प्रति एकड़ करना है। इसके अलावा जनहानि की स्थिति में 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 15 दिन बाद प्रभावित गांवों में…
CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) अब जशपुर पुलिस के प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के अलग-अलग थाना-चौकी से आए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।.दरअसल, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली और परिवार स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे देश में 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत जशपुर एसपी दफ्तर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मास्टर ट्रेनर रूपेश कुमार पाणीग्राही और सहायक ट्रेनर प्र.आर. वृत्तनारायण भगत ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों…
रामानुजगंज में कन्हर नदी के एनीकट में डूबे 25 वर्षीय युवक काशी भुइया का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वार्ड क्रमांक 14 निवासी काशी भुइया दोपहर करीब 3:30 बजे एनीकट में डूब गया था। प्रशासन द्वारा डीडीआरएफ और नगर सेना बलरामपुर की टीम लगातार.घटनास्थल पर आज छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंत्री नेताम ने स्थिति का जायजा लिया।कृषि मंत्री ने स्थानीय लोगों से जल स्रोतों और खतरनाक स्थलों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने…
रामचंद्रपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बस स्टैंड परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसानों के अधिकार, प्रशासनिक अन्याय और पुलिस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। धरने के बाद एक रैली निकाली गई और तीन सू.इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केपी सिंह देव, रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और अंबिकापुर के पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श और संतोष यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता, किसान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक…
ये तस्वीर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की है। (फाइल फोटो)छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से नक्सली एनकाउंटर मामले में राज्य शासन को बड़ी राहत मिली है। मृतक नक्सली के बेटे की ओर से दायर फर्जी एनकाउंटर याचिका को खारिज कर दिया गया है। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने सुनाया है।.जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले में 23 सितंबर 2025 को एनकाउंटर हुआ था। इस मुठभेड़ में रामचंद्र रेड्डी मारा गया था। रामचंद्र रेड्डी के बेटे ने इसे पुलिस कस्टडी में की गई हत्या बताते हुए सीबीआई या SIT जांच और मुआवजे की मांग की थी और हाईकोर्ट में याचिका दायर की…
कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय 108 एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी (आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन) और परिजनों की मदद से हुए इस प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।.जानकारी के अनुसार, लेमरू निवासी राजेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी नईहारो बाई को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और नईहारो बाई को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हुई।रास्ते में गढ़कटरा मेन रोड पर नईहारो बाई का दर्द अचानक…
मितानिनों को पिछले दो माह से प्रोत्साहन व क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मितानिन और मितानिन प्रशिक्षकों को अब तक प्रोत्साहन व क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिल सकी है। जिसके कारण अब उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में काफी संख्या में मितानिन मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्.मितानिनों ने अपने आवेदन में बताया कि मितानिनों का प्रोत्साहन और मितानिन प्रशिक्षकों का क्षतिपूर्ति राशि अगस्त और सितबंर माह का अब तक नहीं आ सका है।जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को यानि 4 दिन…
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रायपुर में अंको में दांव लगाकर पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मोहल्ले के भीतर गली में सट्टा खेल रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद रेड मारकर आरोपियों की घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांधी नगर स्थित शिव बजरंग मंदिर के पास गली में कुछ युवक मौजूद है। जो अंको में दांव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। चेकिंग…