Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Gariaband- 2,000 people from elephant-affected villages staged a protest | हाथी प्रभावित गांवों के 2 हजार लोगों ने किया प्रदर्शन: गरियाबंद में फसल नुकसान मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर घेरा वन कार्यालय – Gariaband News
Breaking News

Chhattisgarh Gariaband- 2,000 people from elephant-affected villages staged a protest | हाथी प्रभावित गांवों के 2 हजार लोगों ने किया प्रदर्शन: गरियाबंद में फसल नुकसान मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर घेरा वन कार्यालय – Gariaband News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9926b589 b732 4ea5 9c7b d8f7ed001555 1760613030465
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद के मैनपुर में हाथी प्रभावित 30 गांवों के 2 हजार से अधिक ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने फसल नुकसान के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र को हाथी मुक्त करने सहित 10 सूत्रीय मांगों को

.

ग्रामीणों की मुख्य मांग फसल क्षतिपूर्ति राशि को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ से बढ़ाकर 75 हजार रुपए प्रति एकड़ करना है। इसके अलावा जनहानि की स्थिति में 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 15 दिन बाद प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

मैनपुर के दुर्गा मंच के सामने एकत्रित होने के बाद, महिला और पुरुष प्रदर्शनकारी रैली के रूप में वन कार्यालय की ओर बढ़े। हालांकि, प्रवेश द्वार पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। स्थिति को देखते हुए, उपनिदेशक वरुण जैन सहित वन विभाग के अधिकारी परिसर के बाहर आए और ग्रामीणों से बातचीत की।

d1c6c662 0fff 476e 8605 772150546302 1760613030462

ग्रामीणों को दिया आश्वासन

वरुण जैन ने हाथी प्रभावित इलाकों में सुरक्षा उपायों, हाथियों के विचरण के लिए पर्याप्त इंतजामों, रोजगार सृजन, हाथी ऐप, 24 घंटे काम करने वाले ट्रैकर्स और हाथी मित्रों के प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा। इसके बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर अड़े रहने और मांगे न माने जाने पर 15 दिन बाद गांव-गांव में प्रदर्शन करने की बात दोहराई।

69c25d7a a3db 4de8 9826 4e49f72be21a 1760613030463

ग्राम स्तर पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

ग्रामीण मृतक परिवार को 50 लाख के अलावा वर्तमान दर पर फसल का आकलन कर प्रति एकड़ 75 हजार रुपए की मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम ने बताया कि 15 दिवस में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो ग्राम स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि फसल नुकसान पर विभाग 9 हजार रुपए प्रति एकड़ क्षतिपूर्ति दे रही है।

लंबित मुआवजा की मांग भी रखा गया

पिछले कई सालों से यह देते आ रही है,जबकि हमने 75 हजार प्रति एकड़ मुआवजा की मांग रखा है। मकान टूटने और जनहानि पर भी मुआवजा मांग किया गया है। लंबित मुआवजा की मांग भी रखा गया है। संजय नेताम ने कहा कि हाथी विचरण इलाके का दायरा तय नहीं है, दिन रात ग्रामीण भय में जी रहे। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अफसरों से केवल कोरा आश्वासन मिला।इसलिए आंदोलन की रणनीति आगे भी तय की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Teak smuggling racket busted, wood worth Rs 7.50 lakh seized

April 28, 2026

पोंड़ी बाइपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें

April 28, 2026

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069026
Views Today : 36
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 4088
Total views : 90020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.