नशीली कफ सीरप लेकर भाग रहा था युवकभिलाई में एक ट्रैफिक आरक्षक को कार से कुचलने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी प्रतिबंधित नशीले कफ सीरप की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनकी कार से 50 बोतल कफ सीरप जब्त किया है।.यह घटना बुधवार, 15 अक्टूबर की शाम सिरसा गेट के पास हुई। यातायात पुलिस का जवान ड्यूटी पर तैनात था, तभी एक तेज रफ्तार सफेद स्वीफ्ट कार (क्रमांक CG 04 Q 5678) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी और…
Author: admin
रायपुर शहर में त्योहार सीजन के चलते बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रायपुर के अलावा अन्य जिलों से लोग खरीदारी करने बड़ी संख्या में आ रहे हैं। जिससे शहर के प्रत्येक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए रायपुर-जगदलपुर ट्रांसपोर्टर संघ.इसके बाद रायपुर -धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से कौशिल्या विहार चौक होकर पचपेड़ीनाका चौक तक तथा पुराना धमतरी रोड से सेजबहार डुंडा-संतोषीनगर चौक होकर रिंग रोड 01 में प्रवेश कर रिंग रोड 01 होते हुए दूसरे शहरों की ओर जाती है।इस मार्ग के ट्रांसपोर्टर संघो ने…
पुलिस ने 100 पेटी शराब जब्त की है।दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश में बनी गोवा व्हिस्की की तस्करी करने वाले एक वाहन को पकड़ा है। वहीं पुलिस को चकमा देकर युवक फरार हो गया है।.गाड़ी से शराब की 100 पेटी बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी (नंबर CG 17 LA 9565) में भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा…
कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने पहुंचे पर्यवेक्षकबलरामपुर जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षक दल गुरुवार को बलरामपुर जिले में पहुंचा। पर्यवेक्षकों ने रघुनाथपुर, वाड्रफनगर, रामानुजगंज एवं बलरामपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कांग्रेस के संभावित अ.बलरामपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तय करने एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षक बनाए गए महाराष्ट्र के विधायक विकास ठाकरे सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक द्वारकाधीश यादव, विधायक खल्लारी एवं छन्नी साहू, पूर्व विधायक खुज्जी (राजनांदगांव) गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे। 16 अक्टूबर को पहले पर्यवेक्षक रघुनाथनगर ब्लॉक में पहुंचे। वहां बैठक लेने के बाद पर्यवेक्षक वाड्रफनगर…
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने दीपावली पर्व के मद्देनजर बलौदाबाजार मार्केट क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इन व्यवस्थाओं में सराफा मार्केट में 24 घंटे सशस्त्र पुलिस की तैनाती और चार पहिया वाहनों पर पू.सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सिटी कोतवाली निरीक्षक अजय झा और पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।सराफा मार्केट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मार्केट के दोनों प्रमुख प्रवेश द्वारों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस…
छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षों को मिला मंत्री का दर्जाछत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। सरकार ने 35 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इसमें से 13 लोगों को कैबिनेट मंत्री और 22.कुल 35 पदाधिकारियों को मिला दर्जा इसमें से 13 को कैबिनेट मंत्री और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष1- अनुराग सिंह देव – अध्यक्ष, छ.ग. गृह निर्माण मंडल 2- भूपेन्द्र सवन्नी – अध्यक्ष, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA)…
सरगुजा जिले के ग्राम कुम्हरता में गुरुवार को चंगाई सभा के आयोजन में धर्मांतरण का आरोप लगा हिंदुवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया। चंगाई सभा में 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे थे। विरोध होने पर चंगाई सभा में बाहर से आए लोग भागने लगे, जिन्हें पकड़कर पुलिस के हव.जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कुम्हरता के गवरडांड़ में झकल राम के घर सीतापुर चलता निवासी जयप्रकाश साव और ग्राम मंगारी निवासी अजीत कुमार कुजूर द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। आयोजन में 50 से अधिक लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। साथ ही…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पहल पर HC के न्यायाधीशों और स्टाफ ने बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया है। कुल 26.40 लाख रुपए की राशि जमा की गई है।.बस्तर संभाग में आई प्राकृतिक आपदा ने अनेक परिवारों को प्रभावित किया है। इस विपदा की घड़ी में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया कि न्यायाधिपति और न्यायिक अधिकारी एक दिन का वेतन दान करेंगे।ये तस्वीर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की है। (फाइल फोटो)इस योगदान में छत्तीसगढ़…
रूपेश ने साथियों से की आत्मसमर्पण की अपीलदेश के सबसे बड़े नक्सल समर्पण से पहले शांति वार्ता की पेशकश करने वाले सीसी मेंबर रूपेश का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने साथियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है, साथ ही संगठन में फूट की पुष्टि भी की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में स.रूपेश ने वीडियो में कहा कि नक्सल संगठन का एक गुट उनकी आत्मसमर्पण की परिस्थितियों को समझने को तैयार नहीं है और उनसे नाराज है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें अपने साथियों की जान की फिक्र है और वे केवल सशस्त्र…
ट्रैफिक पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर रूटचार्ट जारी कर दिया हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दीपावली पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूटचार्ट तैयार कर लिया है। शहर में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है, तो साथ ही डायवर्सन प्वाईंट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा कुछ मुख्य रास्तों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंग.ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ रखने के पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है। जिसमें सावड़िया भवन परिसर, रामलीला मैदान, श्याम टाकिज परिसर, गांधी गंज परिसर, SP ऑफिस के बगल नगर निगम कांप्लेक्स शामिल है।इसके अलावा यातायात पुलिस ने अपील की…