रामानुजगंज में कन्हर नदी के एनीकट में डूबे 25 वर्षीय युवक काशी भुइया का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वार्ड क्रमांक 14 निवासी काशी भुइया दोपहर करीब 3:30 बजे एनीकट में डूब गया था। प्रशासन द्वारा डीडीआरएफ और नगर सेना बलरामपुर की टीम लगातार
.
घटनास्थल पर आज छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंत्री नेताम ने स्थिति का जायजा लिया।
कृषि मंत्री ने स्थानीय लोगों से जल स्रोतों और खतरनाक स्थलों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने मौके पर मौजूद गोताखोरों से चर्चा कर शव को जल्द से जल्द खोजने के लिए सभी आवश्यक संसाधन लगाने के निर्देश दिए।

मंत्री नेताम ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
मंत्री नेताम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। युवक के परिजन घटना के बाद से बेहद परेशान हैं और बीती रात भी घटनास्थल पर ही मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से गोताखोरों के साथ परिवहन विभाग की टीम भी खोजबीन में जुटी हुई है। युवक डूबने से पहले अपने कपड़े और जूते साफ कर सूखने के लिए रखे थे। वह मच्छरदानी के जुगाड़ से मछली पकड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी यह घटना हुई।
स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या राहत दल को सूचित करें। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और युवक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
<
