ट्रैफिक पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर रूटचार्ट जारी कर दिया है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दीपावली पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूटचार्ट तैयार कर लिया है। शहर में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है, तो साथ ही डायवर्सन प्वाईंट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा कुछ मुख्य रास्तों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंग
.
ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ रखने के पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है। जिसमें सावड़िया भवन परिसर, रामलीला मैदान, श्याम टाकिज परिसर, गांधी गंज परिसर, SP ऑफिस के बगल नगर निगम कांप्लेक्स शामिल है।
इसके अलावा यातायात पुलिस ने अपील की है कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के सामने वालिंटियर और गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को रोके।
अपनी दुकानों के सामानों को दुकान से बाहर न निकाले या सड़क पर किसी तरह के सामानों का प्रदर्शन न करें। इसके अलावा सभी दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के वाहन भी पार्किंग में ही रखे जाए।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से सभी व्यापारी अपनी दुकानों के सामने CCTV कैमरा लगाए।

रूटचार्ट जारी करने से पहले यातायात पुलिस द्वारा मुख्य सड़कों का जायजा लिया गया
एकांकी मार्ग 1. हण्डी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित 2. केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित 3. गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित 4. मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित
ये हैं डायवर्सन पाइंट- 1. गाधी प्रतिमा, 2. रेलवे स्टेशन चौक 3. शहीद चैक 4. गोगाराईस मिल 5. गद्दी चौक
चार पहिया वाहन प्रतिबंधित- 1. गांधी प्रतिमा 2. गोगाराईस मिल 3. हण्डी चौक 4. सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चैक) 5. गद्दी चौक
<
