Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Allegations of conversion in a healing meeting, three accused arrested in surguja | चंगाई सभा में धर्मांतरण का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार: हिंदुवादी संगठनों के लोगों ने किया हंगामा, 50 से अधिक लोग जुटे थे आयोजन में – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Allegations of conversion in a healing meeting, three accused arrested in surguja | चंगाई सभा में धर्मांतरण का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार: हिंदुवादी संगठनों के लोगों ने किया हंगामा, 50 से अधिक लोग जुटे थे आयोजन में – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 16 at 2108296c666f53 1760629287
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले के ग्राम कुम्हरता में गुरुवार को चंगाई सभा के आयोजन में धर्मांतरण का आरोप लगा हिंदुवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया। चंगाई सभा में 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे थे। विरोध होने पर चंगाई सभा में बाहर से आए लोग भागने लगे, जिन्हें पकड़कर पुलिस के हव

.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कुम्हरता के गवरडांड़ में झकल राम के घर सीतापुर चलता निवासी जयप्रकाश साव और ग्राम मंगारी निवासी अजीत कुमार कुजूर द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। आयोजन में 50 से अधिक लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। साथ ही लोगों को ईसाई धर्म में शामिल होने पर फायदे बताए जा रहे थे। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो इसकी सूचना हिंदुवादी संगठन के पदाधिकारियों को दी गई।

SDOP बोले-तीन के खिलाफ दर्ज की गई है FIR

SDOP बोले-तीन के खिलाफ दर्ज की गई है FIR

चंगाई सभा में हंगामा, भागने लगे धर्म प्रचारक हिंदुवादी संगठनों के लोग स्थानीय ग्रामीणों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे और धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई। हंगामा बढ़ने पर बाहर से आए धर्म प्रचारक जय प्रकाश साव और अजीत कुमार कुजूर भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

हंगामे की सूचना मिलने पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदुवादी संगठनों के लोगों एवं ग्रामीणों ने दोनों धर्म प्रचारकों एवं घर में चंगाई सभा का आयोजन करने वाले झकल राम को पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदुवादी संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। सभा में उपस्थित लोगों को झांसा दिया जा रहा था कि वे मत परिवर्तन कर लेंगे तो उनकी सारी बीमारी दूर हो जाएगी। कष्टों का निवारण हो जाएगा।

थाने में भी हंगामा, तीन के खिलाफ FIR मामले में लिखित शिकायत पर पुलिस ने जयप्रकाश साव व अजीत कुजूर और घर के मालिक झकल राम को हिरासत में ले लिया। तीनों को लेकर पुलिस थाने पहुंची तो ग्रामीण थाने पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने सभी को समझाकर वापस भेज दिया।

SDOP अंबिकापुर (ग्रामीण) तुल सिंह ने बताया कि सोमेश्वर यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 4 तथा धारा 299 BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, 71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी

June 14, 2026

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073967
Views Today : 912
Views Last 7 days : 2485
Views Last 30 days : 7150
Total views : 98949
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.