Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress observers arrived in Balrampur to select new district president | बलरामपुर में संगठन सृजन के लिए पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक: अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी, कल भी ब्लॉकों में पहुंचेंगे पर्यवेक्षक, अध्यक्ष के कई दावेदार – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Congress observers arrived in Balrampur to select new district president | बलरामपुर में संगठन सृजन के लिए पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक: अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी, कल भी ब्लॉकों में पहुंचेंगे पर्यवेक्षक, अध्यक्ष के कई दावेदार – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 16 at 2153012b9c2dd6 1760631863
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने पहुंचे पर्यवेक्षक

बलरामपुर जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षक दल गुरुवार को बलरामपुर जिले में पहुंचा। पर्यवेक्षकों ने रघुनाथपुर, वाड्रफनगर, रामानुजगंज एवं बलरामपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कांग्रेस के संभावित अ

.

बलरामपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तय करने एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षक बनाए गए महाराष्ट्र के विधायक विकास ठाकरे सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक द्वारकाधीश यादव, विधायक खल्लारी एवं छन्नी साहू, पूर्व विधायक खुज्जी (राजनांदगांव) गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे। 16 अक्टूबर को पहले पर्यवेक्षक रघुनाथनगर ब्लॉक में पहुंचे। वहां बैठक लेने के बाद पर्यवेक्षक वाड्रफनगर पहुंचे। वहां बैठक के बाद पर्यवेक्षक दल रामानुजगंज के लिए रवाना हो गया।

ब्लाकों में भी की रायशुमारी

ब्लाकों में भी की रायशुमारी

दूसरे दिन भी जारी रहेगी रायशुमारी गुरुवार को रामानुजगंज एवं बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पर्यवेक्षक शुक्रवार को स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी एवं चांदो ब्लॉकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दावेदारों के नामों पर रायशुमारी करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। वर्तमान में बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जवाबदेही केपी सिंहदेव संभाल रहे हैं। वे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। छह माह पूर्व ही उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।

केपी सिंहदेव के अलावे अध्यक्ष पद के दावेदारों में वाड्रफनगर के हरिहर यादव, रामानुजगंज से अजय गुप्ता, राजपुर से जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, कुसमी से हरीश मिश्रा, चांदो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुला, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य दावेदार शामिल हैं।

बलरामपुर जिला संगठन में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की खासी पैठ है। दावेदारों में अधिकांश टीएस सिंहदेव के समर्थक एवं करीबी हैं। माना जा रहा है कि बलरामपुर जिले में जिलाध्यक्ष फिर से टीएस सिंहदेव की पसंद का होगा।

छह नामों का बनेगा पैनल बलरामपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पर्यवेक्षक विकास ठाकरे ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए छह नामों का पैनल भेजा जाएगा। अध्यक्ष वही होगा, जिसके नाम का समर्थन सर्वाधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073960
Views Today : 781
Views Last 7 days : 2354
Views Last 30 days : 7019
Total views : 98818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.