Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Attempt to crush a traffic constable in Bhilai | भिलाई में ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की कोशिश: नशे के कारोबारी गिरफ्तार, कार से 50 कफ सीरप की बोतलें जब्त, पाटन ले जा रहे थे – durg-bhilai News
Breaking News

Attempt to crush a traffic constable in Bhilai | भिलाई में ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की कोशिश: नशे के कारोबारी गिरफ्तार, कार से 50 कफ सीरप की बोतलें जब्त, पाटन ले जा रहे थे – durg-bhilai News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 16t222240537 1760633519
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नशीली कफ सीरप लेकर भाग रहा था युवक

भिलाई में एक ट्रैफिक आरक्षक को कार से कुचलने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी प्रतिबंधित नशीले कफ सीरप की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनकी कार से 50 बोतल कफ सीरप जब्त किया है।

.

यह घटना बुधवार, 15 अक्टूबर की शाम सिरसा गेट के पास हुई। यातायात पुलिस का जवान ड्यूटी पर तैनात था, तभी एक तेज रफ्तार सफेद स्वीफ्ट कार (क्रमांक CG 04 Q 5678) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी और आरक्षक को टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि, आरक्षक सतर्कता दिखाते हुए बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर दी। कुछ ही घंटों के भीतर, पुलिस ने देवबलौदा के पास उक्त कार को रोक लिया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

c50f1712 d292 4fbe ab96 fbf1baa12d1a1760633024480 1760633567

नवागांव ले जाई जा रही थी नशीली कफ सीरप

पूछताछ में चालक ने अपना नाम नीरज वर्मा (27 वर्ष), निवासी रायपुरा, जिला रायपुर बताया, जबकि उसके साथ बैठे युवक का नाम ऋषभ वर्मा है। नीरज ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई के साथ नशीली कफ सीरप की खेप पाटन के नवागांव पहुंचाने जा रहा था। उसने बताया कि पुलिस से पकड़े जाने के डर से उसने गाड़ी नहीं रोकी।

07219e41 f5c3 46ab 9817 a1bf43ae81bf 1760633024484

कार से 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें से 25 Glankof-T Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup बरामद हुए। आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर, रेल विहार चरोदा से भी 25 कफ सीरप जब्त किए गए। कुल मिलाकर, 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की गई।

थाना पुरानी भिलाई में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 392/25 धारा 109(1), 132, 221 बीएनएस और धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073960
Views Today : 781
Views Last 7 days : 2354
Views Last 30 days : 7019
Total views : 98818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.