Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police Memorial Day…Tribute paid to 12 martyred soldiers | पुलिस स्मृति दिवस…12 शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि: कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन बोले- पुलिस जवान करते हैं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित – Korba News
Breaking News

Police Memorial Day…Tribute paid to 12 martyred soldiers | पुलिस स्मृति दिवस…12 शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि: कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन बोले- पुलिस जवान करते हैं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित – Korba News

By adminOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c62d66f2 4ac6 426b 8893 b42cf53ea2f4 1761040695015
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। SP सिद्धार्थ तिवारी ने शहीद जवानों के नामों का वाचन किया, जिसके बाद पुलिस जवानों ने स

.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित शहीद जवानों के परिजनों ने अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पुलिस जवान आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, जिससे लोग शांति से रह पाते हैं। जिला कलेक्टर अजीत बसंत ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कर्तव्य पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को हमेशा याद रखा जाएगा।

44612089 158a 4163 847c 39d80447b18f 1761040695012

शहीद जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में देशभर में पुलिस विभाग और केंद्रीय सुरक्षा बलों के कई जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों और अन्य कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। जानकारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष में जिले से 12 और देशभर से कुल 191 जवानों ने शहादत दी है।

4b3a021f 2aee 4a5c 96ac 93751d42050a 1761040695009



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

April 30, 2026

होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना

April 30, 2026

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 गिरफ्तार:अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, 3 मोबाइल समेत 51 हजार कैश जब्त

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069293
Views Today : 109
Views Last 7 days : 963
Views Last 30 days : 4068
Total views : 90297
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.