Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tribute to martyrs on Police Memorial Day in Jashpur | जशपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि: 56 शहीद परिवारों का सम्मान, एसएसपी बोले- पुलिस विभाग हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है – Jashpur News
Breaking News

Tribute to martyrs on Police Memorial Day in Jashpur | जशपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि: 56 शहीद परिवारों का सम्मान, एसएसपी बोले- पुलिस विभाग हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है – Jashpur News

By adminOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
33cc32f7 d2e0 4402 928b 1d558790e74f 1761038755209
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित रक्षित केंद्र में हुआ।

.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीदों के परिजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में जिले के कुल 56 शहीद परिवारों को आमंत्रित किया गया था। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे ने किया।

191 पुलिसकर्मियों के नामों का स्मरण कर दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एपीसी अलिक जॉर्ज मिंज और वीरेंद्र तिर्की कमांडर के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस टुकड़ी की ओर से शहीदों को सलामी देने से हुई। इसके बाद 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए 191 पुलिसकर्मियों के नामों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए

उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहीद परिजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स (हाटनला) क्षेत्र में चीनी सैनिकों के अचानक हमले में शहीद हुए 10 भारतीय पुलिस जवानों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।

21943c02 e910 4888 93ca 581095441b7d 1761038755206

शहीद परिवारों का सम्मान, समस्याओं के समाधान का भरोसा

कार्यक्रम में विधायक रायमुनी भगत और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीदों के परिजनों का ससम्मान स्वागत कर उन्हें सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट किए। परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया और उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि वे कभी अकेले नहीं हैं, पूरा पुलिस विभाग उनके साथ है।

शहीद परिवारों की समस्याओं और परेशानियों पर चर्चा कर उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके बाद सभी परिजनों को पुलिस लाइन में सामूहिक भोजन कराया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

0a1bafbd 5646 44fe 8880 ce2f385a1b7b 1761038755208

विद्यालयों में भी हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जिले के उन विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जहां कभी शहीद पुलिसकर्मियों ने शिक्षा प्राप्त की थी। विद्यार्थियों ने मोमबत्तियां जलाकर और राष्ट्रगान के साथ शहीदों को नमन किया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा हमारे शहीद पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमें हमेशा हमारे कर्तव्यों और देशभक्ति की याद दिलाती रहेगी। हम उनके परिवारों के साथ सदैव खड़े हैं और हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

10e582a9 e071 493d a5a8 75c340dea98c 1761038755209



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में 10वीं का रिजल्ट-10% और 12वीं का-3% गिरा:बोर्ड एग्जाम में जिले का खराब प्रदर्शन,10वीं में 65.03% और 12वीं में 79.19 प्रतिशत बच्चे पास

April 30, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

April 30, 2026

होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069293
Views Today : 109
Views Last 7 days : 963
Views Last 30 days : 4068
Total views : 90297
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.