Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dead body of a youth found near railway station | रेलवे स्टेशन के पास युवक की मिली लाश: दुर्ग में गले और पीठ पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका – durg-bhilai News
Breaking News

Dead body of a youth found near railway station | रेलवे स्टेशन के पास युवक की मिली लाश: दुर्ग में गले और पीठ पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका – durg-bhilai News

By adminOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 21t171223980 1761046870
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 10 21t171223980 1761046870

दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस और एफएसएल टीम की जांच में जुटी है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

.

मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला है, जिससे अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि सुबह लोगों ने रेलवे स्टेशन के पहले गेट परिसर के भीतर एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा था। इसकी जानकारी मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के शरीर में गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।

इन निशानों को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई और किस हथियार से वार किया गया। इसके साथ ही पुलिस मृतक की पहचान और हत्या की वजह जानने की दिशा में काम कर रही है।

शाम तक नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम, शव घर में रखी गई लाश

मृतक के परिजनों का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में युवक की तस्वीरें दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम 4.30 बजे तक भी मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। शव को फिलहाल जिला अस्पताल के शव घर में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस जुटा रही सबूत, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच

मोहन नगर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक स्टेशन परिसर में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। पुलिस को शक है कि घटना सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के की हो सकती है। फिलहाल, मोहन नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

April 30, 2026

होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना

April 30, 2026

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 गिरफ्तार:अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, 3 मोबाइल समेत 51 हजार कैश जब्त

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069293
Views Today : 109
Views Last 7 days : 963
Views Last 30 days : 4068
Total views : 90297
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.