चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस को मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया है।.17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस को मंगलवार को री शेड्यूल की गई है।यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 3:35 बजे (15.35 बजे) के बजाय अब रात 10:35 बजे (22.35 बजे) बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे ने बताया कि यह परिवर्तन यात्रियों की सुरक्षा और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में तेज गति से…
Author: admin
भिलाई में बादलों के बीच ढंका सूर्य।दुर्ग जिले में चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। 28 अक्टूबर की सुबह जिले के सभी प्रमुख तालाबों और घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं, भिलाई में बादलों में छिपे सूर्य को अर्.महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप में ठेकुआ, फल, नारियल और अन्य प्रसाद सजाकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की। घाटों पर दीपों की लौ और छठ गीतों की आवाज रात भर शहर में गूंजती रहीं। इस दौरान छावनी तालाब पहुंचे दुर्ग के…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। ग्राम पतेरापाली में ग्रामीणों ने केबल तार चोरी के आरोप में एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसका शव रविवार (26 अक्टूबर) सुबह गांव से 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला।.मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गांव में पिछले 2-3 दिनों में अलग-अलग जगह में चोरी की घटना हुई थी। ग्रामीणों को संदेह था कि कौशल सहिस इन चोरियों में शामिल था। इसलिए उसे मार डाला। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई करेगी।मुक्तिधाम के पास पड़ा मिला शव।ग्रामीणों ने पहले हाथ बांधा…
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अमित बघेल पर FIR की मांग की हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के उपर किए गए आपात्ति जनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित हैं। जिसके लिए समाज के काफी संख्या में लोगों ने गांधी गंज में उपस्थित होकर अपना विरोध जताया और पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन सौंपकर जोहार छत्.मंगलवार की सुबह 11 बजे अग्रवाल समाज के लोग गांधी गंज में इक्ट्ठा होने लगे। इसके बाद यहां से निकलकर SP कार्यालय पहुंचे और एसपी को एक आवेदन सौंपा।जिसमें उन्होंने बताया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा मीडिया…
भिलाई7 घंटे पहलेकॉपी लिंकऐतिहासिक सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में इस वर्ष 160वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर “राम राग-भजन जैमिंग इवनिंग का आयोजन किया गया, जिसने युवाओं और समाज के सभी वर्गों को एक साथ भक्ति और संगीत के सुरों में जोड़ दिया। आयोजन शनिवार शनिवार शाम
राजनांदगांव में आस्था के महापर्व छठ का उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। 28 अक्टूबर की सुबह व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर परिवार के लिए मंगल कामना की। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तालाबों के तटों पर भगवान सूर.यह चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था। रविवार को व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को पूजा-अर्चना की। 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने आयु, आरोग्यता, यश और संपदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।सौभाग्य और संतान प्राप्ति की मान्यतामान्यता है…
दुर्ग जिले के पाटन में एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना 28 अक्टूबर की सुबह 3 की है। आग फैक्ट्री के अंदर मौजूद मशीनरी और एल्युमिनियम पाउडर में तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। फायर ब्रिगेड 2 गाड़ी ने 1 घंटे में आ.घटना पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पुनेइडीह स्थित अनुभव एल्युमिनियम वर्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की है। हादसे में मशीनरी और सामग्री को नुकसान हुआ है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। आग किन कारणों से लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है। बता दें कि दिवाली के…
कोरबा में आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। जिले के अलग-अलग छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए, जहां आस्था और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिल.प्रगति नगर स्थित देव सरोवर छठ तालाब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। व्रती महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।अर्घ्य के बाद प्रगति नगर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को फल, प्रसाद और ठेकुआ वितरित किया गया।भक्तिमय हो उठा घाटऊर्जा नगर…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में चार दिवसीय सूर्य उपासना महापर्व छठ का समापन कन्हर नदी के तट पर हुआ। 28 अक्टूबर की सुबह हजारों व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ इस लोक आस्था के महान पर्व का विधिवत समापन किया।.पर्व के अंतिम दिन नवयुग दुर्गा पूजा संघ द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह काशी से पधारे ब्राह्मणों की टोली ने भव्य गंगा आरती की, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान दीपों की रोशनी से पूरा घाट आलोकित हो उठा और वातावरण ‘हर हर गंगे’ के…
नेहरू नगर जैन मंदिर के इतिहास में पहली बार चातुर्मास की समापन बेला पर पिच्छी परिवर्तन महोत्सव हुआ। सुबह भक्तों ने श्रीजी के अभिषेक व मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ पूजन किया। प्रारंभ में मयूर पंख से तैयार पिच्छी को महिलाओं ने शीष पर विराजमान कर व प्रमुख पा.इस अवसर पर अनेक विविध सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिसमें संत आचार्य विद्यासागर व आचार्य समयसागर महाराज के चित्र का अनावरण विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारियों ने किया। बाल ब्रह्माचारी लौकान्तिक देव आग्रह, अपूर्व, आर्जव, अनंत, हितार्थ, विज्ञ, ईशान, विहान, विवान, वेद, युग, सार्थक द्वारा मंजीरा भक्ति नृत्य कर व आरोही – अवनि द्वारा…