कोरबा में आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। जिले के अलग-अलग छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए, जहां आस्था और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिल
.
प्रगति नगर स्थित देव सरोवर छठ तालाब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। व्रती महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
अर्घ्य के बाद प्रगति नगर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को फल, प्रसाद और ठेकुआ वितरित किया गया।

भक्तिमय हो उठा घाट
ऊर्जा नगर गेवरा के बड़े शिव मंदिर तालाब में भानु सिंह और उनकी आयोजन समिति टीम ने छठ पर्व की भव्य तैयारियां पहले से की थीं। सुबह 4:30 बजे से ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गईं। पूर्वांचल के पारंपरिक गीतों की मधुर धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
गेवरा-दीपका के अलावा, कोरबा जिले के डेंगुर नाला, एसईसीएल, मानिकपुर और हसदेव नदी किनारे सहित अन्य घाटों पर भी हजारों लोगों ने छठ पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया।
जिले के अधिकांश छठ घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। सुबह के समय सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी का भी प्रबंध किया गया।

घाटों पर रही पुलिस बल की तैनाती
पूर्वांचल विकास समिति सहित विभिन्न समाज के लोग छठ घाटों पर एक साथ नजर आए, जो सामाजिक सौहार्द का प्रतीक था। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी छठ घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

<
