रायपुर16 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Author: admin
बिलासपुर में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना नहर पार स्थित ऑफिस के सामने की बताई जा रही है। गोलीकांड में 2 लोग घायल हो गए। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने मौके पर दो राउंड फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तोरवा और मस्तूरी…
कांकेर में ढाबे में चप्पल को लेकर हुए विवाद के दौरान जेल प्रहरी ने कर्मचारी को खींचकर थप्पड़ मारा।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ढाबा संचालक और जेल प्रहरियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि चप्पल नहीं उतारने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं क.जानकारी के मुताबिक, नेशलन हाईवे- 30 पर राजवीर ढाबा है। 21-22 अक्टूबर की रात जिला जेल में पदस्थ प्रहरी खाना खाने पहुंचे थे। ढाबे का आधा शटर बंद हो गया था। इसके…
रायपुर के पूर्व महापौर ने हाल ही में जारी किए गए रायपुर नगर निगम म्युनिसिपल बॉन्ड की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब राज्य सरकार इस बॉन्ड की गारंटी नहीं ले रही है, तो निवेशक इस पर भरोसा कैसे करेंगे। साथ ही उन्होंने ब्याज दर को लेकर भी सव.पूर्व महापौर ने कहा कि, सभापति रहते हुए तो महापौर मीनल चौबे ने बॉन्ड की साख पर सवाल उठाए थे। अब सरकार की शर्तें साबित करती हैं कि यह मुद्दा सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि भरोसे का है। भाजपा सरकार के आने के बाद कई विकास परियोजनाएं रुकी…
देशभर में छठ का महापर्व बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। यह चार दिनों तक चलने वाला पर्व आज संपन्न हो गया। व्रतियों ने घाटों पर उगते सूर्य की उपासना की और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।.रात से ही रायपुर के महादेव घाट, बिलासपुर के अरपा घाट और अन्य तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रती सूप लेकर नदी में अर्घ्य देने के लिए उतरे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।घाटों पर दूर-दूर तक छठी मैया के गीतों की गूंज सुनाई दी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, अंबिकापुर सहित अन्य…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा रेल परियोजना को लेकर दुर्ग और पाटन ब्लॉक के दर्जनों गांवों में विरोध बढ़ गया है। मंगलवार को प्रभावित किसानों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति दर्ज.किसानों ने प्रशासन पर मनमानी और अपारदर्शिता का आरोप लगाते हुए 20 अगस्त 2025 को जारी भूमि प्रतिबंध आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। यह आदेश प्रभावित ग्रामों की भूमि पर खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन और खरीदी-बिक्री पर रोक लगाता है।वहीं, ज्ञापन में रेल परियोजना प्रभावित किसान संघर्ष समिति और दुर्ग–पाटन विकासखंड के 20 से अधिक ग्रामों…
छत्तीसगढ़ के बालोद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने एक एमबीए छात्र से 4 लाख 90 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। छात्र यूट्यूब और फेसबुक के जरिए शेयर मार्केट की जानकारी लेते हुए एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा था। आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर रकम निवेश कराई और.अब पीड़ित की शिकायत पर बालोद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला बालोद शहर के पाररास वार्ड क्रमांक 19 का है।जानिए क्या है पूरा मामलादरअसल, नंदराज साहू जो पुणे (महाराष्ट्र) में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।…
जामुल थाना अंतर्गत कैलाश नगर में समोसा के लिए दोबारा चटनी मांगने पर संचालक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। दुकान संचालक ने अपने कर्मचारी के साथ मिलकर ग्राहक को डंडे से पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। सुंदर विहार फेस 1 कुरूद.उन्होंने समोसा खाने के लिए कहा तो सभी दोपहर 3.30 बजे कैलाश नगर एकता चौक के पास स्थित राजू समोसा सेंटर में रुके। समोसा खाने के दौरान मैंने दुकानदार से दोबारा चटनी मांगी। इस पर संचालक राजू और उसके कर्मचारी ने मना कर दिया और गाली-गलौच शुरू कर दी। मैंने…
वैशाली थाना अंतर्गत कपड़े प्रेस करने वाली दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश दुकान की कुंडी तोड़कर अंदर प्रेस के लिए रखे ग्राहकों के 46 कपड़े चुरा ले गए।.मामले में हरनाथ राव (52 वर्ष ) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी लोक भारती स्कूल के सामने बालाजी आंध्रा लॉन्ड्री प्रेस की दुकान है। 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अपनी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। दीपावली त्योहार होने के कारण दुकान बंद रखी थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला लगा था,…
सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में चंगाई सभा के नाम पर ईसाई धर्म प्रचार का मामला सामने आया है। मालखरौदा बस्ती में आयोजित इस प्रार्थना कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप लगा है। सर्व हिंदू समाज ने इस पर आपत्ति जताते हुए मालखरौदा थाने में लि.शिकायत में कहा गया है कि यह कार्यक्रम बिना प्रशासनिक अनुमति के चलाया जा रहा था और इसमें लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।नियमानुसार होगी कानूनी कार्रवाईपुलिस ने आयोजकों और उपस्थित लोगों से पूछताछ की…