Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhath festival concludes in Ramanujganj | रामानुजगंज में छठ महापर्व का समापन: हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा; काशी से आए ब्राह्मणों ने की गंगा आरती – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Chhath festival concludes in Ramanujganj | रामानुजगंज में छठ महापर्व का समापन: हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा; काशी से आए ब्राह्मणों ने की गंगा आरती – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
66f9d1b2 3b6a 45c9 bc96 b34994c8ab6e 1761628806972
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में चार दिवसीय सूर्य उपासना महापर्व छठ का समापन कन्हर नदी के तट पर हुआ। 28 अक्टूबर की सुबह हजारों व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ इस लोक आस्था के महान पर्व का विधिवत समापन किया।

.

पर्व के अंतिम दिन नवयुग दुर्गा पूजा संघ द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह काशी से पधारे ब्राह्मणों की टोली ने भव्य गंगा आरती की, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान दीपों की रोशनी से पूरा घाट आलोकित हो उठा और वातावरण ‘हर हर गंगे’ के जयघोष से गूंज उठा।

8b1f7004 f8d7 4ca9 a072 40133573f347 1761628830782

छठ घाट पर भारी भीड़ उमड़ी

सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा के समक्ष व्रतियों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ घाट पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल, दूध और ठेकुआ जैसे प्रसाद लिए अर्घ्य देने पहुंचीं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच पर्व संपन्न

इस अवसर पर नगर की व्यवस्था बनाए रखने में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल सक्रिय रहे। उन्होंने सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की निगरानी की। अंबिकापुर के पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की भी छठ घाट पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ भगवान सूर्य से प्रदेश में सुख-शांति की कामना की।

धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामूहिक एकता के इस महापर्व ने रामानुजगंज नगर को चार दिनों तक आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और अगले वर्ष पुनः इसी उत्साह के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

छठ पूजन के दौरान अलग-अलग आयोजनों को सफल बनाने में आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल, जितेश केसरी, सत्यम गुप्ता सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के कलेक्टर बदले, निहारिका बारिक को गृह-जेल विभाग की जिम्मेदारी

May 6, 2026

Manendragarh Gyan Shikhar Competition | KBC Style Boosts Student Intellectual Growth

May 6, 2026

दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग:मौका रहते ही चालक परिवार के साथ नीचे उतरा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069686
Views Today : 39
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3832
Total views : 90730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.