Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dalit youth beaten to death on charges of cable theft | केबल चोरी का आरोप, दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला: महासमुंद में मुक्तिधाम के पास मिला शव; आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस – Mahasamund News
Breaking News

Dalit youth beaten to death on charges of cable theft | केबल चोरी का आरोप, दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला: महासमुंद में मुक्तिधाम के पास मिला शव; आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस – Mahasamund News

By adminOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dcc22758 e388 40c2 8bb7 bf22c79c1dbd 1761634413719
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। ग्राम पतेरापाली में ग्रामीणों ने केबल तार चोरी के आरोप में एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसका शव रविवार (26 अक्टूबर) सुबह गांव से 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला।

.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गांव में पिछले 2-3 दिनों में अलग-अलग जगह में चोरी की घटना हुई थी। ग्रामीणों को संदेह था कि कौशल सहिस इन चोरियों में शामिल था। इसलिए उसे मार डाला। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई करेगी।

मुक्तिधाम के पास पड़ा मिला शव।

मुक्तिधाम के पास पड़ा मिला शव।

ग्रामीणों ने पहले हाथ बांधा फिर गांव लाए

मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहबा के रहने वाले कौशल सहिस (50 साल) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार (25 अक्टूबर) सुबह लगभग 10 बजे कौशल सहिस को गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास वन भूमि पर केबल जलाकर तांबे का तार निकालते हुए देखा गया।

धुआं देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके हाथ पीछे बांध दिए और सरपंच हेमंत चंद्राकर को सूचना दी। इसके बाद कौशल को बंधे हुए हाथों के साथ गांव लाया गया।

चोरी में शामिल होने का संदेह

बताया गया है कि पतेरापाली गांव में पिछले दो-तीन दिनों में पोल्ट्री फार्म और अन्य स्थानों पर बोर से केबल वायर चोरी की घटनाएं हुई थीं। ग्रामीणों को संदेह था कि कौशल सहिस इन चोरियों में शामिल था।

26 अक्टूबर की सुबह कौशल सहिस का शव मुक्तिधाम के पास पड़ा मिला। सिटी कोतवाली पुलिस ने पहले अज्ञात शव मानकर पंचनामा और मर्ग कायम किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

फॉरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच में मारपीट के कारण अंदरूनी चोट से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के कलेक्टर बदले, निहारिका बारिक को गृह-जेल विभाग की जिम्मेदारी

May 6, 2026

Manendragarh Gyan Shikhar Competition | KBC Style Boosts Student Intellectual Growth

May 6, 2026

दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग:मौका रहते ही चालक परिवार के साथ नीचे उतरा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069686
Views Today : 39
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3832
Total views : 90730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.