![]()
बिलासपुर में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना नहर पार स्थित ऑफिस के सामने की बताई जा रही है। गोलीकांड में 2 लोग घायल हो गए। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने मौके पर दो राउंड फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।
<
