कांकेर में ढाबे में चप्पल को लेकर हुए विवाद के दौरान जेल प्रहरी ने कर्मचारी को खींचकर थप्पड़ मारा।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ढाबा संचालक और जेल प्रहरियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि चप्पल नहीं उतारने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं क
.
जानकारी के मुताबिक, नेशलन हाईवे- 30 पर राजवीर ढाबा है। 21-22 अक्टूबर की रात जिला जेल में पदस्थ प्रहरी खाना खाने पहुंचे थे। ढाबे का आधा शटर बंद हो गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक ने उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान एक प्रहरी चप्पल पहनकर काउंटर में चला गया। विरोध करने पर विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई।
देखिए पहले ये तस्वीरें…

एक जेल प्रहरी कर्मचारी कॉलर पकड़े नजर आया।

सभी ने कर्मचारी को जमीन पर पटका फिर जमकर पीटा।

मारपीट के दौरान जमकर थप्पड़ जड़ा।
चप्पल पहनकर अंदर जाने से किया मना
दरअसल, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 5 जेल प्रहरी ढाबा में खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी जिला जेल में पदस्थ हैं। खाने के बाद एक प्रहरी चप्पल पहनकर काउंटर के अंदर चला गया। कर्मचारी ने चप्पल पहनकर जाने से रोका था, जिससे प्रहरी नाराज होकर चला गया था।
कुछ देर बाद दूसरा प्रहरी ढाबे पर पहुंचा और उसने वेटर को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच काउंटर पर बैठा कर्मचारी जब किचन की ओर गया, तो पहला प्रहरी वापस आया और काउंटर में जाकर बैठ गया। कर्मचारी ने एक बार फिर उससे चप्पल उतारने का रिक्वेस्ट किया।

कर्मचारी को खींचकर मारा थप्पड़
इस बात पर जेल प्रहरी आगबबूला हो गया और उसने कर्मचारी को खींचकर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने और उसके साथियों ने मिलकर कर्मचारी और ढाबा संचालक को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। सीसीटीवी फुटेज में दो गुटों के बीच झड़प साफ दिख रही है।
कोई शिकायत नहीं मिली- पुलिस
ढाबा संचालक मनोज ठाकुर का कहना है कि ढाबा पर पहुंचे पांचों व्यक्तियों ने शुरू से ही दबंगई दिखाते हुए हंगामा मचाया और मारपीट की। इधर, इस मामले में कोतवाली थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी ने बताया कि 21 अक्टूबर से अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। जिसके कारण पुलिस को इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं है।
………………………………………..
यह खबर भी पढ़ें…
थाने में घुसकर तोड़फोड़…लोगों ने पुलिसकर्मियों को पीटा,VIDEO: TI के सिर पर आई चोटें, सूरजपुर में जुआ रेड के दौरान युवक की मौत पर बवाल

सूरजपुर में महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे चलाए।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार की रात जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें एडिशनल एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हैं, एक महिला भी घायल है। पढ़ें पूरी खबर…
<
