Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg – Farmers protest against rail project | रेल परियोजना के खिलाफ किसानों का विरोध: दुर्ग में किसानों ने कलेक्टर को दिया आवेदन, बोले-कृषि भूमि किसी भी कीमत पर नहीं देंगे – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Durg – Farmers protest against rail project | रेल परियोजना के खिलाफ किसानों का विरोध: दुर्ग में किसानों ने कलेक्टर को दिया आवेदन, बोले-कृषि भूमि किसी भी कीमत पर नहीं देंगे – durg-bhilai News

By adminOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a8c70a4b 3b5b 4bf0 9348 b152b98cebcf 1761647889565
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा रेल परियोजना को लेकर दुर्ग और पाटन ब्लॉक के दर्जनों गांवों में विरोध बढ़ गया है। मंगलवार को प्रभावित किसानों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति दर्ज

.

किसानों ने प्रशासन पर मनमानी और अपारदर्शिता का आरोप लगाते हुए 20 अगस्त 2025 को जारी भूमि प्रतिबंध आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। यह आदेश प्रभावित ग्रामों की भूमि पर खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन और खरीदी-बिक्री पर रोक लगाता है।

वहीं, ज्ञापन में रेल परियोजना प्रभावित किसान संघर्ष समिति और दुर्ग–पाटन विकासखंड के 20 से अधिक ग्रामों के किसानों के हस्ताक्षर हैं। इनमें घुघसीडीह, खोपली, बोरिगारका, पुरई, कोकड़ी, कोड़िया, भानपुरी, चंद्रखुरी, कोनारी, चंगोरी, बिरेझर, थनौद, पाउवारा, ठकुराईनटोला, बठेना, देमार, अरसनारा, नवागांव, देवादा, सांतरा, मानिकचौरी, बोहारडीह, फेकारी और धौराभाठा जैसे गांव शामिल हैं।

c336a35a 63f4 4302 ba55 511e5c2c50eb 1761647889564

संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन

किसानों ने ज्ञापन में कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से 20 अगस्त को जारी भूमि प्रतिबंध आदेश “एकतरफा, गैरकानूनी और बिना ग्रामसभा की सहमति” के है। उन्होंने इसे अपने संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। ज्ञापन सौंपने से पहले रविवार को ग्राम कोड़िया स्थित गायत्री मंदिर परिसर में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी।

आजीविका और अस्तित्व का आधार जमीन

इसमें सैकड़ों किसान शामिल हुए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वे अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि परियोजना के लिए नहीं देंगे। किसानों का कहना है कि यही भूमि उनकी आजीविका और अस्तित्व का आधार है। किसानों ने आरोप लगाया कि अब तक न तो रेलवे परियोजना का संरेखण (alignment) बताया गया है, न मुआवजा नीति स्पष्ट की गई है और न ही पुनर्वास योजना साझा की गई है।

सर्वेक्षण प्रक्रिया पर सवाल, पारदर्शिता की मांग

किसानों ने प्रशासन से पूछा कि सर्वेक्षण किस एजेंसी की ओर से किस अवधि में और किस आदेश के तहत किया गया। उन्होंने सर्वेक्षण से जुड़े दस्तावेज, परियोजना मानचित्र और शासनादेश की प्रमाणित प्रतियां सार्वजनिक करने की मांग की। जब तक परियोजना की जानकारी स्पष्ट नहीं की जाती और प्रभावितों की सहमति नहीं ली जाती, तब तक किसी भी प्रकार की अधिग्रहण प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने कहा- संयुक्त सर्वे जारी, किसानों की आपत्तियां दर्ज

ज्ञापन मिलने के बाद दुर्ग एसडीएम हितेश पिस्दा ने कहा, “रायगढ़–परमलकसा रेल लाइन से प्रभावित किसानों ने आज अपनी आपत्तियां प्रस्तुत की हैं। उनके ज्ञापन में उल्लेखित बिंदुओं पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। फिलहाल संयुक्त सर्वेक्षण चल रहा है और सर्वे पूर्ण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

एसडीएम के अनुसार, रेलवे का एलाइनमेंट नक्शा प्रशासन को प्राप्त हो चुका है और सर्वेक्षण दल प्रभावित ग्रामों में कार्य कर रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि किसानों की आपत्तियां दर्ज कर रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।

आंदोलन की चेतावनी

किसान नेता ढालेश साहू ने ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने प्रतिबंध आदेश वापस नहीं लिया और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। समिति ने कहा कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विकास किसानों की कीमत पर नहीं होना चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में औद्योगिक इकाइयों ने शिवनाथ नदी में प्रदूषण रोका:ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी झुकी; स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बड़ा खतरा

May 6, 2026

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण,5 आरोपी गिरफ्तार:हाथ-मुंह बांधकर कार में डालकर ले जा रहे थे, चेकिंग में पकड़ाए; सीएम ने फोन पर जाना हालचाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.