Author: admin

पेंड्रा-कोटमी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका सोनल तिवारी ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनल तिवारी पेंड्रा की रहने वाली थी और अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल कोटमी कला में पदस्थ थी।.हादसा दीपावली छुट्‌टी के बाद स्कूल खुलने पर हुआ, जब वह हर दिन की तरह स्कूल जा रही थीं। दुबटिया और कुदरी के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं।उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में 40.89 करोड़ रुपए के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत मैदान में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया था।.इन कार्यों में 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए की लागत से चार कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नौ कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का उद्देश्य देश को आर्थिक,…

Read More

धमतरी में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वे नगर पंचायत में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं और स्वतंत्र ग्राम पंचायत की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इससे पहले भी कलेक्टर से इस मामले में शिकायत की थी।.दरअसल, धमतरी जिले की ग्राम पंचायत करेली बड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करेली बड़ी को खट्टी सहित नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से ही खट्टी गांव के ग्रामीण नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत में जुड़ने के बाद उन्हें भारी-भरकम…

Read More

जवानों ने IED को डिफ्यूज किया। जिसके बाद सड़क पर बड़ा सा गड्ढा हो गया है।छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने सड़क के बीचोबीच 40 किलो की IED प्लांट कर रखी थी। जिसे जवानों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।.इस 40 किलो IED की ताकत इतनी थी की एक बख्तरबंद गाड़ी को भी बड़ी आसानी से उड़ा सकती थी। हालांकि, जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया।

Read More

रायपुर नगर निगम की कल सुबह 11 बजे सामान्य सभा होने वाली है। मंगलवार को महापौर मीनल चौबे नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें सभी अधिकारियों को कल के मीटिंग में मौजूद रहने के लिए कहा गया।.महापौर ने कहा कि अगर किसी विषय पर कोई शंका या दुविधा हो, तो उसे बैठक में साफ तौर पर रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पारदर्शिता बनाए रखना और सभी सवालों के सही जवाब देना जरूरी है। बैठक में किसी भी जानकारी की कमी न हो, इसके लिए सभी दस्तावेज और रिपोर्ट तैयार रखी जाएं।सामान्य सभा की तैयारियों को…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ अंबिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में किया गया। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के 685 खिलाड़ी अपना खेल जौह.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभखेल देते हैं अनुशासन की सीख मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रबोध मिंज…

Read More

सालेम इंग्लिश स्कूल रायपुर की प्रभारी प्राचार्य रुपिका लॉरेंस को छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने बर्खास्त कर दिया है। रुपिका पर लगातार आर्थिक अनियमितताओं, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और अवैध नियुक्तियों जैसे गंभीर आरोप लगे थे।.जांच कमेटी की रिपोर्ट में पाया गया कि रुपिका ने कर्मचारियों के पीएफ की राशि काटने के बाद भी जमा नहीं की, और कई धाराओं 420, 467, 468, 470, 32 के तहत एफआईआर दर्ज है।मोती बाग स्थित सालेम स्कूल।डायोसिस बोर्ड की समिति ने न्यायालय और संबंधित संस्थानों के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू की थी। जांच में रुपिका को चार्जशीट और जवाब देने का…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान कॉन्स्टेबल की बाइक में आग लगाने वाले आरोपी को ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू (35) के रूप में हुई है। मामला नेवई भाठा क्षेत्र का है।.इस मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 19 अक्टूबर की देर रात करीब 12 बजे नेवई पुलिस को सूचना मिली थी कि नेवई भाठा नर्सरी के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी बाइकें रोड किनारे खड़ी कीं और नर्सरी के अंदर दबिश देकर जुआरियों…

Read More

धमतरी में धान खरीदी से पहले सहकारी समिति कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है, जिससे धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका है। प.यह संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन धमतरी के गांधी मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें पांच जिलों के अध्यक्ष और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपनी मांगों पर चर्चा के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की और वहां मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में मध्य प्रदेश…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड और हिंदू समाज के बीच जमीन विवाद ने सियासी और धार्मिक माहौल को गर्मा दिया है।.वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव करते हुए हिंदू संगठन के प्रदर्शनकारी।मामला पुरानी बस्ती इलाके की जमीन का है, जिस पर वक्फ बोर्ड ने स्वामित्व का दावा किया है। इसके विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदू संगठनों ने वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव किया और कलेक्टोरेट चौक पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारी।प्रदर्शनकारियों ने “काला कानून खत्म करो” और “हिंदू संपत्ति बचाओ” के नारे लगाए।…

Read More